Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shakun Shastra :  कृष्ण जन्माष्टमी के दिन शुभ शकुन वाली वस्तुओं का दान  करने से ये फल प्राप्त होता है, जीवन की बाधाओं का होता है नाश 

Shakun Shastra :  कृष्ण जन्माष्टमी के दिन शुभ शकुन वाली वस्तुओं का दान  करने से ये फल प्राप्त होता है, जीवन की बाधाओं का होता है नाश 

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shakun Shastra : जन्माष्टमी का दिन बहुत शुभ माना जाता है। द्वापर युग में भाद्र मास की अष्टमी के दिन भगवान कृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ था। भगवान कृष्ण को विष्णु का आठवां अवतार माना जाता है। इस बार 19 अगस्त 2022 को धूमधाम से श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान ने अवतार लिया था इसलिए इस तिथि को बहुत शुभ माना जाता है। पौराणिक ग्रंथ शकुन शास्त्र के अनुसार, इस दिन भगवान कृष्ण की प्रिय वस्तुओं का दान करने से जीवन में आ रही बाधाओं का नाश होता है। आइये जानते है श्री कृष्ण जन्माष्टमी को शुभ शकुन मानी जाने वाली वस्तुओं का दान करने से क्या फल प्राप्त होता है।

पढ़ें :- Pitru Dosh Upay :  7 मई को वैशाख अमावस्या पर करें ये उपाय ,  दूर होगा पितृ दोष

मोर पंख
भगवान श्री कृष्ण मोर पंख धारण करते थे। जन्माष्टमी के दिन मोर पंख को घर के पूजा स्थल पर लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, इस दिन पूजा स्थल पर मोर पंख लगाने से गृह कलह का नाश होता है।

बांसुरी
भगवान श्री कृष्ण अपने अधरों से बांसुरी को लगाए रखते थे। इसलिए बांस की बांसुरी को बहुत पवित्र माना जाता है। इस दिन घर के प्रवेश द्वार पर बांसुरी लगाने से घर में प्रवेश करने वाली नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और घर के सदस्यों को उनके कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

माखन – मिश्री
माखन – मिश्री भगवान कृष्ण को बहुत प्रिय है। भगवान की बाल लीलाओं में इस बात वर्णन मिलता है कि नंदलाल माखन- मिश्री चोरी करके खातें थे और पकडे़ जाने पर मैय्या यशोदा उन्हें बहुत फटकार लगाती थी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन माखन मिश्री का दान करने से घर के ऐश्वर्य में वृद्धि होती है।

पढ़ें :- Vaishakh Amavasya 2024: वैशाख अमावस्या है इस दिन, सभी दुखों से मुक्ति मिल जाती है
Advertisement