Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shami Ke Upay : इस पौधे से दूर हो जाती है पैसे की तंगी ,मनचाही सफलता प्राप्त होती है

Shami Ke Upay : इस पौधे से दूर हो जाती है पैसे की तंगी ,मनचाही सफलता प्राप्त होती है

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shami Ke Upay  : सफलता प्राप्त करने के लिए छोटी सी छोटी चीजों को बहुत ध्यानपूर्वक पूरा करना पड़ता है। इसके बाद भी यदि सफलता नहीं मिलती तो ईश्वर की शरण में जाना पड़ता है। वैदिक शास्त्रों में भगवान शंकर के बारे विस्तार पूर्वक बताया गया है। इन ग्रथों में भगवान शंकर की कृपा पाने के उपायों के बारे में बताया गया है। शमी के पौधे पर भगवान शिव की विशेष कृपा होती है। शिव जी पूजा में शमी के पत्ते को अर्पित किया जाता है। शमी के पौधे में शिव का वास होता है।  शिव पूजा में शमी की पत्तियों को अर्पित करने से मनचाही सलता प्राप्त होती है।

पढ़ें :- Shaniwar Ke Upay : शनिवार के दिन करें ये उपाय , मिलेगी शनि दोष से मुक्ति

भगवान को शमी -पत्र अर्पित करते समय निम्नलिखित श्लोक बोला जाता है।

अमंगलानां शमनीम् शमनीम् दुष्कृतानाम् च।
दुःस्वप्न-नाशिनीं धन्यां प्रपद्येहं शमीं शुभाम्।।

1.शमी का पौधा लगाने के लिए वास्तु शास्त्र में दिशा के बारे में बताया गया है।
2.शमी का पौधा कभी भी घर के भीतर नहीं लगाना चाहिए।
3.शमी को हमेशा घर के मुख्य दरवाजे पर लगाएं और ऐसी दिशा में हो जो घर से निकलते हुए आपके दाएं तरफ पड़े।
4.शमी की लकड़ी का उपयोग हवन में भी समिधा की तरह किया जाता है। हवन में डाले जाने वाली लकड़ियों को समिधा कहते हैं।
5.बुधवार के दिन गणेश जी को शमी के पत्ते अर्पित करने से तीक्ष्ण बुद्धि होती है।

पढ़ें :- Venus Transit in Aries 2024:  शुक्र देव का मेष राशि में गोचर, जानें राशियों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है
Advertisement