Shani Vakri 2025 : न्याय के देवता और कर्मफल दाता शनि एक महत्वपूर्ण ग्रह हैं। इन्हें दण्डनायक भी कहा जाता है। शनि का चाल बदलना राशियों पर ही नहीं देश-दुनिया पर भी असर डालता है। सावन में शनिदेव की चाल बदलने वाली है। शनि 13 जुलाई 2024 को मीन राशि में वक्री होने वाले हैं। इसके बाद मीन राशि में ही मार्गी हो जाएंगे। ऐसे में शनि की चाल धीमी हो जाएगी। ऐसे में शनिदेव 138 दिनों के लिए उल्टी चाल चलने वाले हैं। इसका सकारात्मक असर कर्क, तुला और वृश्चिक राशि पर देखने को मिलेगा। शनि वक्री होकर बुध के साथ समसप्तक राजयोग बनाएंगे। आइये जानते है ऐसे में किन राशियों पर बरसेगा छप्पड़ फाड़ पैसा।
पढ़ें :- Mohini Ekadashi 2026 : मोहिनी एकादशी इस दिन मनाई जाएगी ? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आप खूब बचत करेंगे। अविवाहितों को जीवनसाथी मिलेगा। समाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
तुला राशि
शनि की उल्टी चाल तुला राशि वालों को रोजगार में अच्छा मुकाम दिला सकती है। पूर्व में किए निवेश से धन लाभ होगा। अपने मनपसंद व्यक्ति के शादी की योजना सफल हो सकती है।
मकर राशि
मकर राशि को शनि मन मुताबिक परिणाम दे सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के लिए जो कड़ी मेहनत की थी, उसका फल मिलने वाला है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि को शनि की कृपा से आपके काम सफल होंगे। कोई पुराना दोस्त आपकी मदद करेगा, जिससे लाभ होगा। अपने आत्मबल को मजबूत बनाए रखें।