Sharad Pawar Health : पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP–Sharad Pawar faction) के प्रमुख नेता शरद पवार की तबीयत अचानक खराब होने की खबर सामने आई है। खबरों के मुताबिक, 85 वर्षीय पवार फिलहाल अपने पैतृक निवास बारामती में थे, जहां उन्हें अस्वस्थता महसूस हुई। उनकी उम्र और स्वास्थ्य को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत पुणे शिफ्ट करने का फैसला लिया है। उन्हें बारामती से पुणे ले जाया गया और वहां रूबी हॉल क्लिनिक में इलाज हो रहा है। शरद पावर के कार्यालय ने इस बात की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि उन्हें बुखार और खांसी की शिकायत है, जिसकी वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है।
पढ़ें :- शरद पवार की तबीयत फिर बिगड़ी, उम्र और संक्रमण को देखते हुए पुणे की क्लिनिक में उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया
शरद पवार को उनकी बेटी सुप्रिया सुले और दामाद सदानंद सुले बारामती से पुणे ले गए। 85 साल के विपक्षी नेता बारामती में बीमार हो गए। उन्हें वहीं शुरुआती मेडिकल केयर दी गई। जब उनकी सेहत में सुधार नहीं हुआ, तो डॉक्टरों ने आगे के टेस्ट और पूरे इलाज के लिए उन्हें पुणे ले जाने की सलाह दी। इधर रूबी हॉल क्लिनिक के एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि डॉक्टर पहले उनकी जांच करेंगे और फिर तय करेंगे कि उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करने की जरूरत है या उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है।