1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. शरद पवार की तबीयत फिर बिगड़ी, उम्र और संक्रमण को देखते हुए पुणे की क्लिनिक में उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया

शरद पवार की तबीयत फिर बिगड़ी, उम्र और संक्रमण को देखते हुए पुणे की क्लिनिक में उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) के संस्थापक  शरद पवार (Sharad Pawar) को रविवार को एक बार फिर पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। पिछले कुछ दिनों से उनकी सेहत में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। उनकी बेटी और बारामती की सांसद सुप्रिया सुले (Baramati MP Supriya Sule) ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस खबर की पुष्टि की है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पुणे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) के संस्थापक  शरद पवार (Sharad Pawar) को रविवार को एक बार फिर पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। पिछले कुछ दिनों से उनकी सेहत में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। उनकी बेटी और बारामती की सांसद सुप्रिया सुले (Baramati MP Supriya Sule) ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस खबर की पुष्टि की है।

पढ़ें :- Ajit Pawar Plane Crash Case : DGCA अधिकारी की गिरफ्तारी पर रोहित पवार ने उठाया सवाल, बोले-'छोटी मछली गिरफ्तार, शार्क अभी भी आजाद'

पढ़ें :- स्वग्रीय अजीत पवार और शरद पवार की पार्टी का विलय को लेकर मचा बवाल, एनसीपी के दो नेता समर्थन में उतरे

 खांसी और गले के संक्रमण से जूझ रहे थे शरद पवार

ताजा जानकारी के अनुसार, शरद पवार (Sharad Pawar) पिछले कुछ दिनों से खांसी और गले के संक्रमण से जूझ रहे थे। शनिवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वे अपने आवास पर विश्राम कर रहे थे, लेकिन रविवार सुबह उन्हें अत्यधिक कमजोरी और शरीर में पानी की कमी महसूस हुई। डॉक्टरों की सलाह पर परिवार ने उन्हें तुरंत आगे की जांच और चिकित्सकीय देखरेख के लिए अस्पताल में भर्ती करने का निर्णय लिया। सुप्रिया सुले ने एक्स पर लिखा कि हम बाबा को फॉलो-अप टेस्ट और हाइड्रेशन के लिए पुणे के रूबी हॉल में भर्ती कर रहे हैं। हम सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों का आभार व्यक्त करते हैं।

85 साल के शरद पवार (Sharad Pawar) को पिछले हफ्ते भी इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उन्हें सांस लेने में कठिनाई और सीने में संक्रमण की शिकायत थी। डॉक्टरों ने उन्हें एंटीबायोटिक्स का पांच दिनों का कोर्स दिया था और शनिवार को ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें 3-4 दिन पूर्ण विश्राम की सलाह दी थी, लेकिन उनकी स्थिति में सुधार न होने के कारण उन्हें दोबारा भर्ती करना पड़ा।

पवार परिवार पर आए दुखों के पहाड़ ने भी वरिष्ठ नेता के स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डाला है

आपको बता दें कि हाल ही में पवार परिवार पर आए दुखों के पहाड़ ने भी वरिष्ठ नेता के स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डाला है। जनवरी के अंत में एक विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और उनके भतीजे अजित पवार (Ajit Pawar) के असामयिक निधन के बाद से शरद पवार बारामती में परिवार को संभालने में व्यस्त थे। इस दौरान हुई भागदौड़ और मानसिक तनाव ने उनकी सेहत पर प्रतिकूल असर डाला है। रूबी हॉल क्लिनिक के डॉक्टरों के अनुसार, शरद पवार (Sharad Pawar)  की स्थिति फिलहाल स्थिर है। उनके महत्वपूर्ण अंगों की स्थिति सामान्य है, लेकिन उम्र और संक्रमण को देखते हुए उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है। अस्पताल प्रशासन ने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अस्पताल में भीड़ न लगाएं ताकि अन्य मरीजों को असुविधा न हो।

पढ़ें :- पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर हमले के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय जिम्मेदार : कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...