1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Ajit Pawar Plane Crash Case : DGCA अधिकारी की गिरफ्तारी पर रोहित पवार ने उठाया सवाल, बोले-‘छोटी मछली गिरफ्तार, शार्क अभी भी आजाद’

Ajit Pawar Plane Crash Case : DGCA अधिकारी की गिरफ्तारी पर रोहित पवार ने उठाया सवाल, बोले-‘छोटी मछली गिरफ्तार, शार्क अभी भी आजाद’

शरद पवार (Sharad Pawar) के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक रोहित पवार (Rohit Pawar)  ने अजित पवार प्लेन क्रैश मामले (Ajit Pawar Plane Crash Case) में सीबीआई  (CBI) के तरफ से की गई गिरफ्तारी पर सवाल उठाया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। शरद पवार (Sharad Pawar) के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक रोहित पवार (Rohit Pawar)  ने अजित पवार प्लेन क्रैश मामले (Ajit Pawar Plane Crash Case) में सीबीआई  (CBI) के तरफ से की गई गिरफ्तारी पर सवाल उठाया है। रोहित पवार (Rohit Pawar) ने सोमवार को दावा किया कि सीबीआई (CBI)  के तरफ से नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ( DGCA ) के एयरवर्थनेस विभाग के उप निदेशक की गिरफ्तारी और एफआईआर (FIR) दर्ज होने से कई भ्रष्ट अधिकारियों की मौजूदगी का खुलासा हुआ है। गिरफ्तार किया गया व्यक्ति तो बस एक ‘छोटी मछली’ है, इस संगठन में इससे भी कहीं बड़ी ‘मछलियां’ मौजूद हैं।

पढ़ें :- पीएम मोदी देश के लिए काम कर रहे हैं, राष्ट्रीय हित राजनीती से ऊपर है, नेहरू से मुलाकात, मेरे जीवन का यादगार पल: शरद पवार

‘DGCA में गिरफ्तारी ने हमारे दावे को सच साबित किया’

रोहित पवार (Rohit Pawar) ने एक्स पोस्ट में​ लिखा कि सीबीआई ने डीजीसीए के एयरवर्थनेस डिपार्टमेंट के डिप्टी डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है और एफआईआर भी दर्ज की गई है। हम बार-बार यह बात उठाते रहे हैं कि डीजीसीए में कई भ्रष्ट अधिकारी मौजूद हैं, और इस घटना ने हमारी बात को सच साबित कर दिया है। जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, वह तो बस एक ‘छोटी मछली’ है। इस संगठन में तो इससे भी कहीं ज्यादा बड़ी मछलियां मौजूद हैं।’

वीके सिंह पर सबूत मिटाने का लगाया आरोप

उन्होंने आगे कहा एक तरफ, दादा की दुर्घटना की जांच सीबीआई (CBI) को सौंपने की गुजारिश किए हुए दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन सीबीआई ने अभी तक इस मामले को अपने हाथ में नहीं लिया है। वहीं दूसरी तरफ सीबीआई (CBI) ने इस मामले में अपनी तरफ से कार्रवाई कर रही है, जो कि काफी अहम बात है। हो सकता है कि यह टीडीपी सरकार के लिए कोई परोक्ष संदेश या चेतावनी रही हो। शायद यही वजह है कि टीडीपी ने क्षेत्रीय भावनाओं को दरकिनार करते हुए परिसीमन के मुद्दे पर केंद्र सरकार के आदेशों का पूरी सख्ती से पालन किया है।’

पढ़ें :- शरद पवार बोले- PM मोदी की घोषणाओं से देश में बेचैनी का माहौल, सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग

विमान हादसे में किसी साजिश का हाथ : रोहित पवार

रोहित पवार (Rohit Pawar) ने साफ तौर पर कहा है कि उन्हें शक है कि इस विमान दुर्घटना में किसी साजिश का हाथ हो सकता है। उनके आरोप चार्टर ऑपरेटर वीएसआर वेंचर्स और डीजीसीए के अधिकारियों के बीच भ्रष्टाचार के एक परेशान करने वाले जाल पर केंद्रित हैं। उन्होंने अपने उस आरोप को दोहराया है कि रेगुलेटरी जरूरतों को पूरा करने के लिए पायलट के उड़ान घंटों की जानकारी में हेरफेर किया गया था। उन्होंने यह भी दावा किया कि सुरक्षा में हुई चूकों का खुलासा होने से बचने के लिए, कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) के साथ जान-बूझकर छेड़छाड़ की गई या फिर गुपचुप तरीके से पैसे देकर उन्हें बंद करवा दिया गया।

लियरजेट 45 विमान को लेकर भी उठाए सवाल

रोहित पवार (Rohit Pawar) ने यह सवाल उठाया है कि लियरजेट 45 विमान को उड़ान भरने की अनुमति कैसे दे दी गई जबकि इससे पहले भी उसमें तकनीकी खराबी की रिपोर्टें आई थीं और विमान का संचालन करने वाली कंपनी के मैनेजमेंट में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप भी लगे थे। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) और नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू (Minister of Civil Aviation K. Rammohan Naidu) को पत्र लिखकर इस मामले की एक विस्तृत और पारदर्शी जांच की मांग की है।

पढ़ें :- स्वग्रीय अजीत पवार और शरद पवार की पार्टी का विलय को लेकर मचा बवाल, एनसीपी के दो नेता समर्थन में उतरे
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...