Shardul thakur-Mitali Marriage: टीम इंडिया के गेंदबाज शार्दुल ठाकुर और मिताली पारुलकर शादी के बंधन में बंध गए। मुंबई में दोनों ने शादी की। शादी समारोह में टीम इंडिया के कई दिग्गज खिलाड़ी समेत अन्य लोग शामिल हुए। शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, उनकी पत्नी रितिका, धनश्री और श्रेयस अय्यर भी समारोह में शामिल हुए।
पढ़ें :- MI vs LSG Pitch Report: वानखेड़े में रनों की होगी बारिश या गेंदबाजों का रहेगा दबदबा; जानें मैच से पहले पिच रिपोर्ट
Congratulations You Beautiful Couple Shardul Thakur and Mittali Parulkar🥹
@imShard pic.twitter.com/Fbj1yqYTET — Anjali ♡ (@imAnjalii718) February 27, 2023
इन सभी ने शादी से पहले फोटो सेशन कराया था। शार्दुल और मिताली पहले टी20 विश्व कप 2022 के बाद शादी करने वाले थे, लेकिन बाद में प्लान में बदलाव हुआ। ये दोनों काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं और काफी समय तक डेट किया। दोनों ने नवंबर 2021 में सगाई की थी। सगाई के करीब डेढ़ साल बाद दोनों ने शादी की है। अब शादी के बाद शार्दुल ठाकुर आईपीएल में नजर आएंगे।
पढ़ें :- Chinnaswamy Stadium: बेंगलुरु में बारिश भी हुई तो टेंशन की बात नहीं...चिन्नास्वामी स्टेडियम में बेस्ट ड्रेनेज सिस्टम
कौन हैं मिताली पारुलकर?
मिताली बिजनेसवुमन हैं। उन्होंने ‘द बेक्स’ कंपनी की स्थापना की। ये मुंबई और ठाणे में हैं। 2020 में मिताली ने ‘ऑल द जैज- लग्जरी बेकर्स’ कंपनी भी खोली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले शार्दुल और मिताली गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले थे, लेकिन शार्दुल की क्रिकेट में व्यस्तता के बाद दोनों ने महाराष्ट्र में ही शादी का प्लान बनाया। मुंबई में ही रिसेप्शन रखा जाएगा।
They dance so well!
#BringMiHomeThakur #SharMita#ShardulThakur @imShard pic.twitter.com/ZF3cR4zip3 पढ़ें :- T20 WC Warm-Up Match: टी20 वर्ल्ड कप के वॉर्मअप मैचों का शेड्यूल जारी; जानें भारत की कब और किससे होगी भिड़ंत
— Kasturi (@missgeminita) February 26, 2023