Shatavari Ki Jad : आयुर्वेद में कई ऐसी औषधियां हैं, जिन्हें जीवन वर्धक माना गया है। शतावरी आयुर्वेद में एक बहुत ही मशहूर जड़ी-बूटी है। इसे खासतौर पर महिलाओं की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। शतावरी एक पौधा है, जिसकी जड़े गुणों से भरपूर होती हैं। इसका का सेवन शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है, महिलाओं की प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है, और पुरुषों के लिए भी वीर्यवर्धक है। इसके अलावा, शतावरी को अन्य रोगों की रोकथाम में भी इस्तेमाल करते आए हैं। शतावरी की तासीर ठंडी और स्वाद में मधुर होती है। ठंडी तासीर होने की वजह से शतावरी शरीर के रूखेपन को कम करती है, शरीर में नमी बनाए रखती है, और हार्मोन को बैलेंस रखती है।
पढ़ें :- दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 से अधिक IAS अधिकारियों को मिली नई तैनाती
इसे रात में सोने से पहले पीना सबसे बेहतर माना जाता है क्योंकि यह शरीर को रिलैक्स करता है।
शतावरी के नियमित सेवन से स्किन पर भी नेचुरल ग्लो नजर आने लगता है। ये स्किन को हाइड्रेशन देकर चमकदार बनाती है।
जिन महिलाओं और पुरुषों को बार-बार यूरिन इंफेक्शन का खतरा रहता है, यूरिन में जलन होती है, या यूरिन की बूंदें अपने आप टपक जाती हैं, उनके लिए भी शतावरी का सेवन लाभकारी है। इसके लिए दूध और शतावरी रात के समय लें।