Sheikha Mahra Al Maktoum ‘Divorce’ Perfume : पति शेख माना बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम को इंस्टाग्राम पर तलाक देकर चर्चा में आईं दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की बेटी व शहज़ादी शेख माहरा ने डिवोर्स परफ्यूम लॉन्च किया है। शेखा महरा अल मकतूम ने अपने ब्रांड महरा एम1 के तहत ‘डिवोर्स’ नाम से एक नया परफ्यूम लॉन्च किया है। ये परफ्यूम लोगों का ध्यान खींच रही हैं।
पढ़ें :- हत्या की धमकियों से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप, बोले-अगर मुझे खरोंच भी आई, तो हम दुनिया के नक्शे से मिटा देंगे ईरान का नाम
30 वर्षीय राजकुमारी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर परफ्यूम की एक झलक दिखाई। वीडियो में ‘डिवोर्स’ लेबल वाली एक काली बोतल और टूटे हुए कांच और एक काले पैंथर की छवि अलगाव की बात को और पुख्ता करती है।
दरअसल, शेख माहरा ने जुलाई 2024 में इंस्टाग्राम पर कहा था, “मैं आपको तलाक देती हूं, तलाक देती हूं, तलाक देती हूं।”