Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. शिवम दुबे छिपकर 3rd AC में ट्रेन से कर रहे थे सफर, जब TC ने पूछा ‘ये वही क्रिकेटर हैं?’ जानें- फिर क्या हुआ

शिवम दुबे छिपकर 3rd AC में ट्रेन से कर रहे थे सफर, जब TC ने पूछा ‘ये वही क्रिकेटर हैं?’ जानें- फिर क्या हुआ

By Abhimanyu 
Updated Date

Shivam Dubey travelled in the 3rd AC of the train : भारत को लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताने वाले नायकों में से एक शिवम दुबे से जुड़ी एक दिलचस्प घटना सुर्खियों में है। मेजबान टीम के ट्रॉफी उठाने के कुछ घंटों बाद ही दुबे ने कुछ ऐसा किया था, जिसके बारे में शायद ही किसी भारतीय फैन को अंदाजा होगा। दरअसल, फाइनल के कुछ घंटों बाद ही शिवम दुबे एक सामान्य यात्री बनाकर अहमदाबाद से मुंबई के लिए रवाना हुए थे। दिलचस्प बात तो यह है कि इस चैंपियन खिलाड़ी कोई पहचान नहीं पाया।

पढ़ें :- IPL 2026 में धोनी CSK में निभाएंगे ये बड़ा रोल! फ्रेंचाइजी के CEO काशी विश्वनाथन ने किया खुलासा

एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब पूरी दुनिया में भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के जश्न में डूबे हुए थे उसके कुछ घंटों बाद ही भारत का “आखिरी एक्शन हीरो” अहमदाबाद-मुंबई सयाजी एक्सप्रेस के एसी 3 टियर कोच की सबसे ऊपरी बर्थ पर एक मोटे भूरे रेलवे कंबल के नीचे छिपकर सफर कर रहे थे। दुबे ने अहमदाबाद से मुंबई तक सुबह 5 बजे की ट्रेन से सफर किया। पहचान छिपाने के लिए उन्होंने कैप, मास्क और फुल स्लीव जर्सी पहन रखी थी और 3rd AC में ऊपरी बर्थ पर बैठ गए।

सफर के दौरान टीसी ने पूछा, “ये शिवम दुबे कौन हैं, वही क्रिकेटर?” इस पर उनकी पत्नी ने तुरंत जवाब दिया, “नहीं-नहीं, वो यहाँ क्यों आएगा।” इसके बाद टीसी आगे बढ़ गया और दुबे आराम से बोरीवली तक पहुंच गए। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह, मुंबई के लिए सभी फ़्लाइट पूरी तरह से बुक थीं, इसलिए क्रिकेटर ने अपनी पत्नी अंजुम और एक दोस्त के साथ ट्रेन पकड़ने का फ़ैसला किया।

भारतीय टीम स्टार ऑल राउंडर शिवम दुबे ने एक मीडिया आउटलेट को बताया, “कोई फ़्लाइट उपलब्ध नहीं थी, इसलिए मैंने सुबह-सुबह अहमदाबाद से मुंबई के लिए ट्रेन लेने का फ़ैसला किया। हम सड़क के रास्ते भी जा सकते थे, लेकिन ट्रेन ज़्यादा तेज़ थी।” फिर उसने बताया कि कैसे उन्होंने उसकी पहचान छिपाने का प्लान बनाया। “मैंने, मेरी पत्नी और एक दोस्त ने ट्रेन से जाने का फैसला किया। 3rd AC के टिकट मिल रहे थे, इसलिए हमने उन्हें बुक करने का फैसला किया। हमने जिससे भी बात की, परिवार और दोस्त, सब परेशान थे। क्या होगा अगर किसी ने मुझे स्टेशन पर या ट्रेन के अंदर पहचान लिया?” हालांकि, उन्हें कोई पहचान नहीं पाया।

पढ़ें :- BCCI ने टीम इंडिया को T20 वर्ल्ड कप 2026 के ऐतिहासिक जीत पर 131 करोड़ रुपये इनाम का किया ऐलान
Advertisement