1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IPL 2026 में धोनी CSK में निभाएंगे ये बड़ा रोल! फ्रेंचाइजी के CEO काशी विश्वनाथन ने किया खुलासा

IPL 2026 में धोनी CSK में निभाएंगे ये बड़ा रोल! फ्रेंचाइजी के CEO काशी विश्वनाथन ने किया खुलासा

What will be Dhoni's role in CSK? दुनिया की सबसे चर्चित क्रिकेट लीग यानी इंडियन प्रिमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। जिसकी तैयारियों में सभी 10 फ्रेंचाइजी टीमें जुट गयी हैं। इस बीच, चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने पूर्व भारतीय कप्तान और टीम के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी के खेलने की संभावना जताई है। इसके साथ ही उनके टीम में रोल को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

What will be Dhoni’s role in CSK? दुनिया की सबसे चर्चित क्रिकेट लीग यानी इंडियन प्रिमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। जिसकी तैयारियों में सभी 10 फ्रेंचाइजी टीमें जुट गयी हैं। इस बीच, चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने पूर्व भारतीय कप्तान और टीम के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी के खेलने की संभावना जताई है। इसके साथ ही उनके टीम में रोल को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।

पढ़ें :- IND vs PAK : भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का विशाल लक्ष्य, अभिषेक-तिलक की तूफानी फिफ्टी

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के CEO काशी विश्वनाथन ने बुधवार को मीडिया से कहा कि भारत और सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के आने वाले 19वें एडिशन के टूर्नामेंट में सभी मैच खेलने की संभावना है, लेकिन टीम ने अभी तक उनके रोल पर फैसला नहीं किया है। उन्होंने कहा, ‘मेरे हिसाब से, उनके (MS धोनी) सभी मैच खेलने की संभावना है…उनका रोल एक क्रिकेटिंग फैसला है जो क्रिकेटिंग एडमिनिस्ट्रेशन लेगा, मैनेजिंग एडमिनिस्ट्रेशन नहीं। इसलिए, वह बैटर, कीपर-बैट, या इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलेंगे, यह वही तय करेंगे।’

इस दौरान विश्वनाथन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार परफॉर्मेंस के लिए संजू सैमसन और शिवम दुबे की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘मुझे बहुत खुशी है कि भारतीय टीम ने लगातार दो वर्ल्ड कप जीते हैं, और हम इसलिए भी खुश हैं क्योंकि हमारे CSK के दो खिलाड़ियों, संजू सैमसन और शिवम दुबे ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया…इससे हमें बहुत भरोसा है कि वे हमारी टीम CSK के लिए भी अच्छा करेंगे।’

बता दें कि सीएसके ने रविंद्र जड़ेजा और सैम करन के बदले संजू सैमसन को ट्रेड के जरिये राजस्थान रॉयल्स से अपनी टीम में शामिल किया था। सैमसन को सैमसन की कप्तानी का लंबा अनुभव और इस वक्त वह शानदार फॉर्म से गुजर रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। वहीं, शिवम दुबे ने भी इस जीत में अहम भूमिका निभाई थी। वह पहले से सीएसके का हिस्सा हैं।

पढ़ें :- IND vs PAK Final : भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, टीम की गोल्ड मेडल पर होगी नजर
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...