Bollywood, मुंबई। अपनी सादगी और मजेदार अंदाज के लिए जानी जाने वाली बॉलीवुड की मशहूर और पसंदीदा एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर हाल ही में उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक अनोखा डांस वीडियो शेयर किया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड और राइटर राहुल मोदी ने कैमरे में कैद किया है। वीडियो के सामने आते ही जहां उनके चाहने वाले उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उनके कमरे की हालत को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे है।
पढ़ें :- यश की ‘टॉक्सिक’ की टिकट 2250 रुपये तक पहुंची, बेंगलुरु में कई शो हाउसफुल के करीब
माइकल जैक्सन के गाने पर थिरकीं श्रद्धा
इस वीडियो में श्रद्धा कपूर बेहद कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं। वह बिना किसी हिचकिचाहट के पॉप किंग माइकल जैक्सन के मशहूर गाने पर पूरी तरह बेफिक्र होकर झूमती और फनी स्टेप्स करती दिख रही हैं। वीडियो की शुरुआत में बैकग्राउंड से राहुल मोदी की आवाज भी सुनाई देती है, जो श्रद्धा को इस तरह खुलकर डांस करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। श्रद्धा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, “कोई ऐसा पार्टनर ढूंढो जो आपका ऐसा असली रूप और डांस निकाल पाए।”
बिखरे कमरे को देख यूजर्स ने किया ट्रोल
वीडियो के वायरल होते ही नेटिजन्स यानी “इंटरनेट का नागरीक” की नजर श्रद्धा कपूर के डांस से ज्यादा उनके कमरे के बैकग्राउंड पर चली गई। वीडियो में श्रद्धा के पीछे कमरा काफी बिखरा हुआ और सामान अस्त-व्यस्त दिखाई दे रहा है। इसे देखकर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट सेक्शन में मजे लेने लगें। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि मैडम, बहुत गंदा घर है, डांस करने से पहले कम से कम अपना घर तो साफ कर लेतीं। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने सलाह देते हुए कहा कि ऐसी वीडियो बनाने के लिए कम से कम ग्रीन स्क्रीन का इस्तेमाल कर लेती।
पढ़ें :- Independence Day 2026: आजादी के जश्न में डूबा बॉलीवुड, सितारों ने ऐसे दी देशवासियों को शुभकामनाएं
श्रद्धा कपूर का मजेदार और करारा जवाब
इन ट्रोलर्स को नजरअंदाज करने के बजाय अपनी हाजिरजवाबी के लिए मशहूर श्रद्धा कपूर ने बेहद मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए लिखा, “डियर मॉम, अपनी रियल आईडी से आओ।” एक्ट्रेस के इस घरेलू और सटीक जवाब ने फैंस का दिल जीत लिया और लोग उनके इस सेंस ऑफ ह्यूमर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।