Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shubh Muhurat March 2022: इस माह में गृह प्रवेश और खरीदारी करने के लिए सोच रहे हैं तो जानिए शुभ मुहूर्त

Shubh Muhurat March 2022: इस माह में गृह प्रवेश और खरीदारी करने के लिए सोच रहे हैं तो जानिए शुभ मुहूर्त

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shubh Muhurat March 2022 : सनातन धर्म में परंपरा है कि किसी भी नये कार्य की शुरुआत मुहूर्त देख कर किया जाता है। मान्यता है कि मुहूर्त देखकर कार्य करने से कार्य सफल होता है। होलाष्टक फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष से शुरू होता है और पूर्णिमा के दिन यानी होलिका दहन  के साथ का समाप्त होता है। इस बार होलाष्टक 10 मार्च से शुरू हो गया है। होलाष्टक के बाद 8 दिन तक कोई शुभ या मंगल कार्य नहीं किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि​ इन दिनों 8 ग्रह उग्र रहते हैं।होलिका दहन के बाद यानी 17 मार्च के बाद कोई भी शुभ कार्य कर सकते हैं।

पढ़ें :- 04 मई 2024 का राशिफलः शनिवार के दिन इन राशि के लोगों की आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे

गृह प्रवेश
मार्च माह में गृह प्रवेश के लिए केवल 1 दिन ही शुभ है। ये शुभ समय भी रात्रि का है. ऐसे में बता दें कि गृह प्रवेश की शुभ तिथि 26 मार्च दिन शनिवार है। शुभ समय रात 8:04 बजे से रात 9:18 बजे तक है यानी लोगों के पास गृह प्रवेश के लिए केवल 1 घंटा 14 मिनट हैं।

खरीदारी
होलाष्टक समापन के बाद दो तारीखें बेहद ही शुभ है, जिसमें आप खरीदारी कर सकते हैं। पहली तिथि 22 मार्च और दूसरी तिथि 23 मार्च, इन 2 तिथियों में आप खरीदारी कर सकते हैं।

Advertisement