Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shubh Sapne : सपने सुखद और डरावने दोनों हो सकते हैं, भविष्य के लिए सचेत करते हैं स्वप्न

Shubh Sapne : सपने सुखद और डरावने दोनों हो सकते हैं, भविष्य के लिए सचेत करते हैं स्वप्न

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shubh Sapne : सपनों की दो श्रेणी बनायी गई है। शुभ स्वप्न और अशुभ स्वप्न। सपने में दिखाई देने वाली कुछ कुछ वस्तुओं का संकेत चमत्कारी होता है। कुछ सपने अच्छे दिनों की तरफ इशारा करते हैं तो कुछ भविष्य में घटित होने वाली बुरी घटनाओं को लेकर सचेत करते हैं। सपने सुखद और डरावने दोनों हो सकते हैं। कुछ ऐसे सपने जीवन में बदलाव का कारण बन जाते है। जीवन में सपने ज्ञान देते है। देखे गए सपने के बहुत गूढ़ रहस्य होते है। जीवन में आशा का संचार करते है।

पढ़ें :- Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में शारीरिक बनावट के बारे में बारीकी से बताया गया है , जानें  जिन लोगों का होंठ लाल होता है वो कैसे होते हैं

प्राचीन ग्रंथ स्वप्न शास्त्र में सपनों की दुनिया के सभी रहस्यों के बारे में बताया गया। ऐसा माना जाता है सपने में दिखाई देने वाली घटनाओं का सीधा संबंध हमारे भूतकाल और भविष्यकाल से जुड़ा होता है।स्वयं पहाड़ चढ़ते हुए सपने देखने का मतलब है कि जल्द ही सफलता मिलने वाली है।

1.सपने में बारिश का दिखाई देना एक शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आपके जीवन में हर तरह की खुशियां मिलने वाली है।

2.कई बार लोगों के सपने में कुछ ऐसे पेड़ दिखाई देते हैं जो  फल और फूल से लदे हुए होते हैं। इस तरह का सपना एक शुभ संकेत माना जाता है। इस तरह के सपने का दिखाई देना आने वाले दिनों में कोई शुभ सूचना की तरफ संकेत देते हैं।

3.सपने में इत्र लगाना या सपने में परफ्यूम देखना या लगाना एक बहुत ही कीमती सपना होता हैै जो कि जीवन मे मिलने वाले किसी बड़े पद प्रतिष्ठा की ओर ही संकेत करता है।

पढ़ें :- Vaishakh Purnima 2024 : वैशाख पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी की करें पूजा , धन-धान्य के भंडार भर जाते है

4.सपने में इत्र सूंघने का मतलब इस बात का संकेत देता है की आपका आपके जीवन साथी के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। आपके विवाहित जीवन में तकरार बहुत कम होगी।

5.स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने में कलश देखना शुभ माना जाता है । यह सपना दर्शाता है कि आप अपने नए कार्य में सफलतापूर्वक आगे बढ़ेंगे। आपको आपके काम में समृद्धि मिलेगी।

Advertisement