Shukra Gochar 2025 : वैभव, प्रेम, सौंदर्य ,समृद्धि और सुख-समृद्धि के प्रदाता शुक्र ग्रह की चाल बदलने वाली है। शुक्र देव को बहुत ही शुभ ग्रह माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्रदेव को भौतिक सुख-सुविधाओं, प्रेम, कला, और वैभव का प्रतीक माना जाता है। शुक्र देव हमारे जीवन को प्रभावित करते है।
पढ़ें :- Mohini Ekadashi 2026 : मोहिनी एकादशी इस दिन मनाई जाएगी ? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
शुक्र देव जिस भी राशि पर शुभ दृष्टि डाल देते है, उसकी बंद किस्मत खुल जाती है। शुक्र की वर्तमान में शुक्र ग्रह मेष राशि में है। 29 जून को शुक्र मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे जो इसके स्वयं की राशि है। इस प्रकार शुक्र अपने घर में प्रवेश करेंगे है जो कि बहुत ज्यादा शुभ फल देने वाली स्थिति रहेगी। इस शुभ स्थिति का सबसे ज्यादा प्रभाव 4 राशि वालों को होगा। इन्हें धन लाभ के साथ और भी कईं फायदे हो सकते हैं।
वृषभ राशि वालों को होगा धन लाभ
शुक्र इसी राशि में प्रवेश करेगा और ये उसी के स्वामित्व की राशि है, इसलिए सबसे ज्यादा फायदा इसी राशि के लोगों को होगा। इनका अटका हुआ धन मिल सकता है। प्रॉपर्टी से भी धन लाभ के योग बनेंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। पत्नी के साथ किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं।
सिंह राशि के लोगों का तनाव होगा दूर
इस राशि के लोगों की कोई बड़ी तनाव दूर हो सकती है। उधार दिए हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। अगर सेहत से जुड़ी कोई परेशानी है तो वह दूर हो सकती है। संतान से सुख मिलेगा। मनचाहे स्थान पर ट्रांसफर हो सकता है। यात्रा पर जाना सुखदायक रहेगा। दोस्तों के साथ पार्टी में जा सकते हैं।
तुला राशि के लोगों को संपत्ति से होगा फायदा
निवेश के लिए भी ये समय बहुत अनुकूल रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। पुश्तैनी संपत्ति में से हिस्सा मिल सकता है। अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए ये समय बहुत शानदार फल देने वाला रहेगा। स्त्री सुख की इच्छा भी पूरा होगी।
पढ़ें :- Sita Navami 2026 : सीता नवमी पर व्रत करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है,जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
कुंभ राशि के लोगों को खुशखबरी मिलेगी
इस राशि के लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। अगर लव पार्टनर से कोई विवाद चल रहा है तो वह भी दूर हो सकता है। ससुराल पक्ष से कोई बड़ा मंहगा उपहार भी इन्हें मिल सकता है। संतान की उपलब्धि गर्व का कारण बनेगी। सेहत ठीक रहेगी।