Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shukra Nakshatra Gochar 2025 :  शुक्र देव के नक्षत्र परिवर्तन से इन राशियों के जीवन में आएगी बहार, जानें किस दिन गोचर करेंगे सौंदर्य के देवता

Shukra Nakshatra Gochar 2025 :  शुक्र देव के नक्षत्र परिवर्तन से इन राशियों के जीवन में आएगी बहार, जानें किस दिन गोचर करेंगे सौंदर्य के देवता

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shukra Nakshatra Gochar 2025 :  वैभव, प्रेम, सौंदर्य ,समृद्धि  और सुख-समृद्धि के प्रदाता शुक्र देव की चाल बदलने वाली है। शुक्र ग्रह 20 जुलाई को मंगल के नक्षत्र मृगशिरा में गोचर कर जाएंगे। शुक्र देव को बहुत ही शुभ ग्रह माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्रदेव को भौतिक सुख-सुविधाओं, प्रेम, कला, और वैभव का प्रतीक माना जाता है। शुक्र देव हमारे जीवन को  प्रभावित करते है। शुक्र देव जिस भी राशि पर शुभ दृष्टि डाल देते है, उसकी बंद किस्मत खुल जाती है। शुक्र का यह गोचर कुछ राशियों के प्रेम और वैवाहिक संबंधों में निखार ला सकता है। आइये जानते है।

पढ़ें :- Navratri 2025 Day 8 Maa Mahagauri : देवी महागौरी की पूजा से पाप , कष्ट और नकारात्मकता दूर होती है , जानें उपाय

मिथुन राशि
शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से मिथुन राशि वालों को अच्छा लाभ होने जा रहा है। आर्थिक मामलों में अच्छा लाभ होगा और शासन प्रशासन से जुड़े लोगों की मदद से आपके अटके हुए सरकारी कार्य पूरे होंगे। नौकरी करने वालों को अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा और सभी कार्य समय पर पूरे होंगे।

सिंह
सुख-संपदा में बढ़ोतरी होगी और विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलना शुरू हो जाएंगे। लव लाइफ में भी अनुकूलता आने के योग बन रहे हैं। अगर आप नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपको भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ नई संपत्ति की खरीदारी करेंगे।

मकर राशि
शनि के स्वामित्व वाली मकर राशि के लोग भी शुक्र के नक्षत्र गोचर के बाद कई अच्छे बदलाव जीवन में देख सकते हैं। विवाहित जीवन में पार्टनर का भरपूर सहयोग आपको सामाजिक और आर्थिक जीवन में सफलता दिलाएगा। इस दौरान आपके पार्टनर को कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि भी मिल सकती है। प्रेम जीवन में भी बहार देखने को मिलेगी।  खोया हुआ प्यार फिर से इस राशि के जातकों के जीवन में लौटने की संभावना है। पदोन्नति या धन लाभ मिल सकता है।

पढ़ें :- Chaitra Navratri 2026 : नवरात्रि की महाअष्टमी कल , जानें कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
Advertisement