Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. shukra rashi parivartan: शुक्र देव बदल रहे हैं राशि, इन राशि वालों को कर देंगे मालामाल

shukra rashi parivartan: शुक्र देव बदल रहे हैं राशि, इन राशि वालों को कर देंगे मालामाल

By अनूप कुमार 
Updated Date

shukra rashi parivartan : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह अपनी चाल बदलते रहते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन से विभिन्न राशियों को शुभ और अशुभ फल प्राप्त होते है। कभी कभी दो विपरीत स्वभाव वाले ग्रह एक साथ एक राशि में बैठक शुभ फल प्रदान करते हैं तो कभी कभी यही ग्रह अशुभ फल प्रदान करते हैं। शुक्र ग्रह 8 दिसंबर 2021 को राशि बदलने जा रहे हैं।

पढ़ें :- 06 मई 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशि के लाोगों के कार्यक्षेत्र में हो सकता है विस्तार

शुक्र ग्रह दोपहर 12:56 बजे धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र आने वाले 30 दिसंबर तक मकर राशि में ही रहेंगे। शुक्र देव के इस गोचर का कुछ राशि वाले लोगों विशेष फल मिलेगा। आइये जानते है कि शुक्र ग्रह गोचर का अन्य राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष: शुक्र का गोचर मेष राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ होगा। इस राशि के जातकों को काम में तरक्की मिलेगी, सम्मान मिलेगा। धन-संपत्ति से मुनाफा होगा। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

वृषभ: वृषभ राशि के वालों के लिए शुक्र का मकर में गोचर से धन लाभ कराएगा। नौकर में जिम्मेदारी बढ़ेगी और उसका बड़ा फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। आपके  कारोबारियों को जमकर मुनाफा मिलेगा।

सिंह: सिंह राशि के जातकों के लिए भी यह समय बहुत ही शुभ साबित होगी। उन्हें धन लाभ होगा, जो आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आकर्षण बढ़ा हुआ रहेगा।

पढ़ें :- Amarnath Gufa Baba Barfani first picture : अमरनाथ गुफा से बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने , 29 जून से शुरू होगी दुर्गम यात्रा
Advertisement