नई दिल्ली। पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने किसानों को लेकर कई बड़े दावे किए थे। सरकार में आने के बाद भगवंत सरकार कई दावे कर रही है। इन सबके बीच कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के प्रमुख केजरीवाल पर निशाना साधा है।
पढ़ें :- भारत का मालदीव से अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मुकाबला कल, सुनील छेत्री पर रहेंगी सबकी निगाहें
उन्होंने कहा कि, आप की सरकार बनने के बाद से अब तक 7 किसान की जान चली गई है। केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि, आपकी गारंटी कहां चली गई है। इससे पहले नवजोत सिद्धू ने आत्महत्या करने वाले एक किसान के परिवार के घर का दौरा भी किया था। इस दौरान भी उन्होंने भगवंत मान सरकार पर हमला बोला था।
Despite @ArvindKejriwal jis guarantee that no farmer will commit suicide in Punjab after AAP assumes power, 7 farmers have committed suicide in Bathinda District alone. This yr crop yield is >30% low, on top of that govt is preparing to arrest 2000 farmers for loan defaults… pic.twitter.com/rFugcvuo6o
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) April 22, 2022
पढ़ें :- चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, PAN के बाद अब Voter ID भी होगा आधार से लिंक
सिद्धू ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, ‘अरविंद केजरीवाल जी (Arvind Kejriwal) की गारंटी के बावजूद आप के सत्ता में आने के बाद पंजाब में कोई भी किसान आत्महत्या नहीं करेगा, अकेले बठिंडा जिले में 7 किसानों ने आत्महत्या की है। इस साल फसल की उपज 30% कम है, उसके ऊपर सरकार 2000 किसानों को ऋण चूक के लिए गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है। बता दें कि, पंजाब चुनाव में मिली हार के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया था।