1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Video-सावधान! मोमोज फैक्ट्री में मिला कुत्ते का कटा सिर, जांच के लिए पशु चिकित्सा विभाग को भेजा गया मांस

Video-सावधान! मोमोज फैक्ट्री में मिला कुत्ते का कटा सिर, जांच के लिए पशु चिकित्सा विभाग को भेजा गया मांस

Punjab Shocker : पंजाब के मोहाली जिले (Mohali District) से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक मोमोज फैक्ट्री (Momos Factory) के फ्रिज में कुत्ते का सिर मिलने से हड़कंप मच गया है। यह फैक्ट्री जिला के मट्टौर गांव में स्थित है। यहां से चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में मोमोज और स्प्रिंग रोल की सप्लाई की जाती थी।

By santosh singh 
Updated Date

Punjab Shocker : पंजाब के मोहाली जिले (Mohali District) से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक मोमोज फैक्ट्री (Momos Factory) के फ्रिज में कुत्ते का सिर मिलने से हड़कंप मच गया है। यह फैक्ट्री जिला के मट्टौर गांव में स्थित है। यहां से चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में मोमोज और स्प्रिंग रोल की सप्लाई की जाती थी। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम (Health Department Team) ने इस फैक्ट्री पर छापा मारा। अधिकारियों के मुताबिक, विभाग को लंबे समय से यहां गंदगी और अस्वच्छ तरीके से खाने की चीजें बनाए जाने की शिकायतें मिल रही थीं।

पढ़ें :- पूर्व बंगाल सीएम ममता बनर्जी राजनीति से कब लेंगी संन्यास? फेसबुक लाइव में बताया पूरा प्लान

जब छानबीन की गई तो फ्रिज से कुत्ते का सिर बरामद हुआ, जबकि उसके शरीर का बाकी हिस्सा गायब था। इससे आशंका जताई जा रही है कि कहीं इसका इस्तेमाल मोमोज या अन्य खाद्य पदार्थों में तो नहीं किया गया। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

मोमोज फैक्ट्री में मिला कुत्ते का कटा हुआ सिर (वीडियो विचलित करने वाला, दर्शक अपने विवेकानुसार देखें)

पढ़ें :- Sitting Job Tips : लंबे समय तक बैठे रहने से बिगड़ सकता है ब्लड सर्कुलेशन, ऐसे रखें पैरों को एक्टिव

जांच के लिए पशु चिकित्सा विभाग को भेजा गया मांस

जांच के लिए भेजा गया कुत्ते का सिर

स्थानीय लोगों ने पहले भी इस फैक्ट्री में गंदगी और खराब साफ-सफाई को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं। बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री पिछले दो साल से चल रही थी और इसका मालिक इलाके में एक बेकरी भी संचालित करता है।

पढ़ें :- Video- टैंकर पलटा तो बाल्टी-बर्तन लेकर दौड़ पड़े लोग, मुफ्त में तेल भरने की मची होड़, निकला तारपीन का तेल

फिलहाल, स्वास्थ्य अधिकारियों ने कुत्ते के सिर को जांच के लिए पशु चिकित्सा विभाग को भेज दिया है। वहीं, फैक्ट्री से कटे हुए मांस के टुकड़े और एक क्रशर मशीन भी बरामद हुई है, जिससे मांस को पीसने का काम किया जाता था।

मौके से नेपाल के कर्मचारी फरार

फैक्ट्री में करीब आठ से दस नेपाली मजदूर काम कर रहे थे, लेकिन छापेमारी के बाद सभी फरार हो गए। फिलहाल, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार कर्मचारियों को खोजने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और प्रशासन अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि फैक्ट्री में आखिर क्या चल रहा था और क्या इसमें किसी और जानवर के मांस का भी इस्तेमाल किया गया था?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...