1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Nagpur Violence : आदित्य ठाकरे का CM फडणवीस पर सीधा अटैक, बोले-महाराष्ट्र को मणिपुर बनाना चाहती है भाजपा

Nagpur Violence : आदित्य ठाकरे का CM फडणवीस पर सीधा अटैक, बोले-महाराष्ट्र को मणिपुर बनाना चाहती है भाजपा

नागपुर हिंसा (Nagpur Violence) के बाद महाराष्ट्र कई इलाकों में बीएनएस की धारा 163 लागू की गई है। मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) ने विधानसभा में नागपुर हिंसा (Nagpur Violence)  को लेकर जवाब दिया।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। नागपुर हिंसा (Nagpur Violence) के बाद महाराष्ट्र कई इलाकों में बीएनएस की धारा 163 लागू की गई है। मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) ने विधानसभा में नागपुर हिंसा (Nagpur Violence)  को लेकर जवाब दिया। जिसके बाद शिवसेना (UBT) के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Former Chief Minister Uddhav Thackeray) के बेटे आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) ने सरकार पर जमकर निशाना साधा और गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

पढ़ें :- UP News: यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, सरकार ने जारी किया आदेश

नागपुर हिंसा (Nagpur Violence)  पर मंगलवार को शिवसेना (UBT) के विधायक आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) ने कहा कि मुझे यह जानना है कि मुख्यमंत्री कार्यालय से कोई रिएक्शन क्यों नहीं आया जब अफवाहे फैलने लगी थी, जब किसी शहर में ऐसी घटना होती और यह तो मुख्यमंत्री का शहर है वे मुख्यमंत्री भी हैं और गृह मंत्री भी हैं।

क्या बोले आदित्य ठाकरे?

आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray)  ने कहा कि कभी भी ऐसी घटना होती है तो पहला मैसेज CMO, गृह विभाग को आता है। दोनों उनके पास हैं तो क्या उन्हें पता नहीं था कि यह घटना होने वाली है। मेरा अंदाजा यही है कि भाजपा को महाराष्ट्र का मणिपुर बनाना है। जैसे मणिपुर में हिंसा हो रही है वैसे ही महाराष्ट्र में भी भाजपा दंगे करवाना चाहती है।

नागपुर के पुलिस कमिश्नर डॉ. रविंद्र कुमार सिंघल (Nagpur Police Commissioner Dr. Ravindra Kumar Singhal) ने बताया कि शहर में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 (मजिस्ट्रेट को तुरंत प्रभाव से मामलों में तत्काल निवारक आदेश जारी करने का अधिकार देना, ताकि बाधा, मानव जीवन को खतरा, अशांति या दंगे को रोका जा सके, और इसे व्यक्तियों, विशिष्ट क्षेत्रों या आम जनता पर निर्देशित किया जा सकता है) लागू कर दी गई है।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने घायल डीसीपी कदम से की बात

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) ने कल नागपुर में हुई हिंसा में घायल हुए पुलिस उपायुक्त निकेतन कदम से बात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सीएम फडणवीस ने डीसीपी कदम से वीडियो कॉल पर बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

पढ़ें :- Lucknow के अलीगंज अग्निकांड का अवैध भवन होगा ध्वस्त, 15 लोगों की गई थी जान

नागपुर हिंसा मामले में अब तक 5 एफआईआर दर्ज

बता दें कि सोमवार को हुई हिंसा में अब तक 5 FIR दर्ज की जा चुकी है। साथ ही अब तक 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही संदिग्धों को तलाश कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...