1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. पाकिस्तान को न्यूजीलैंड ने दूसरे मैच में 6 विकेट से चटाई धूल, नहीं टूटा हार का सिलसिला

पाकिस्तान को न्यूजीलैंड ने दूसरे मैच में 6 विकेट से चटाई धूल, नहीं टूटा हार का सिलसिला

पाकिस्तान (Pakistan) की टीम के लिए न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत काफी खराब रही है। 5 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में भी उसे हार का सामना करना पड़ा। ये मैच डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल (University Oval) में खेला गया।

By santosh singh 
Updated Date

ओवल। पाकिस्तान (Pakistan) की टीम के लिए न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत काफी खराब रही है। 5 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में भी उसे हार का सामना करना पड़ा। ये मैच डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल (University Oval) में खेला गया। 15-15 ओवर के खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान (Pakistan)  को न्यूजीलैंड ने 6 विकेट से धूल चटाई। इस मैच में भी पाकिस्तान (Pakistan)  की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही और फिर गेंदबाजों की ओर से भी निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला। इससे पहले उसे शुरुआती मैच में 9 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।

पढ़ें :- Asian Champions Trophy 2026 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मुकाबले में कल बांग्लादेश से भिड़ेगी, अब चैंपियंस ट्रॉफी पर नजर

न्यूजीलैंड ने 6 विकेट से चटाई धूल

न्यूजीलैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पाकिस्तान (Pakistan)  को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। पाकिस्तान की एक बार फिर खराब शुरुआत रही और हसन नवाज बिना खाता खोले आउट हो गए। मोहम्मद हारिस भी 11 रन ही बना सके। वहीं, कप्तान सलमान आगा ने एक छोर को संभाले रखा और 28 गेंदों पर 46 रन की पारी खेली। हालांकि उन्हें बाकी बल्लेबाजों से ज्यादा साथ नहीं मिला। शादाब खान ने 26 रन और शाहीन शाह अफरीदी ने नाबाद 22 रन बनाए, जिसके चलते टीम का स्कोर 15 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 135 रन जा पहुंचा, जो जीत के लिए काफी नहीं था।

न्यूजीलैंड ने टारगेट का पीछा करते हुए विस्फोटक शुरुआत की। टिम सिफर्ट और फिन एलन ने छक्कों का बारिश कर दी। टिम सिफर्ट ने 22 गेंदों पर 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 45 रन बनाए। वहीं, फिन एलन 16 गेंदों पर 38 रन की पारी खेलकर आउट हुए। इसके बाद मिशेल हे ने 21 रन और डेरिल मिचेल ने 14 रनों का योगदान देकर अपनी टीम की जीत पक्की कर दी। न्यूजीलैंड ने ये टारगेट 13.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल किया।

नहीं टूटा हार का सिलसिला

पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स 2026: नितेश कुमार ने जीता गोल्ड, भारत ने 114 पदकों के साथ रचा इतिहास

पाकिस्तान (Pakistan)  की टीम ने पिछले कई समय से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं जीता है। उसे आखिरी जीत 12 फरवरी 2025 को नसीब हुई थी। इसके बाद उसने 6 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें से उसे 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और 1 मुकाबला बारिश में रद्द हुआ है। अब पाकिस्तान (Pakistan)  की टीम अपना मैच 21 मार्च को खेलने उतरेगी। ये मैच उसके लिए करो या मरो जैसा होगा। सीरीज में बने रहने के लिए उसे हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...