Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. संवाद कब से अपराध हो गया नीतीश जी? आप किस बात से डर रहे हैं…​दरभंगा में प्रशासन ने रोका तो बोले राहुल गांधी

संवाद कब से अपराध हो गया नीतीश जी? आप किस बात से डर रहे हैं…​दरभंगा में प्रशासन ने रोका तो बोले राहुल गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने से पहले ही सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी गुरुवार बिहार दौरे पर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें दरभंगा एयरपोर्ट पर ही रोक दिया। इसके बाद वो एयरपोर्ट से आंबेडकर हॉस्टल निकल गए। कार्यक्रम के लिए प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने के कारण उनके काफिले को जगह-जगह पर प्रशासन ने रोका। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा भी किया और पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद राहुल गांधी अपनी गाड़ी छोड़कर पैदल ही आंबेडकर हॉस्टल पहुंचे और छात्रों को संबोधित किया।

पढ़ें :- UP: IAS रिंकू सिंह राही का इस्तीफा, बोले- "न तो कोई पोस्टिंग दी गई और न ही कोई गरिमापूर्ण जिम्मेदारी"

वहीं, प्रशासन के रोके जाने के बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, बिहार में NDA की “डबल इंजन धोखेबाज़ सरकार” मुझे अंबेडकर हॉस्टल में दलित और पिछड़े छात्रों से बातचीत करने से रोक रही है। संवाद कब से अपराध हो गया? नीतीश जी, आप किस बात से डर रहे हैं? क्या बिहार में शिक्षा और सामाजिक न्याय की स्थिति छुपाना चाहते हैं?

इसके साथ ही लिखा, भारत लोकतंत्र है, संविधान से चलता है, न कि तानाशाही से! हमें सामाजिक न्याय और शिक्षा के लिए आवाज़ उठाने से कोई नहीं रोक सकता। दरअसल, राहुल गांधी गुरुवार को दरभंगा के आंबेडकर हॉस्टल में ‘शिक्षा न्याय संवाद’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तभी वहां के प्रशासन ने उन्हें रास्ते में रोक दिया, जिसके कारण वो पैदल ही चल दिए और वहां पहुंचकर छात्रों को संबोधित किए।

 

Advertisement