लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती (BSP Supremo Mayawati) ने हाथरस कांड पर पेश की गई एसआईटी रिपोर्ट (SIT Report) को राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में मुख्य आयोजक भोले बाबा (Main Organiser Bhole Baba) पर खामोशी चिंता का कारण है। पूरे घटनाक्रम में उसे क्लीनचिट देने का प्रयास किया गया है।
पढ़ें :- Nepal Flash Flood : ग्लेशियर से हिमस्खलन के कारण नेपाल में अचानक आयी बाढ़! अब तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत
2. इस अति-जानलेवा घटना के मुख्य आयोजक भोले बाबा की भूमिका के सम्बंध में एसआईटी की खामोशी भी लोगों में चिन्ताओं का कारण। साथ ही, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के बजाय उसे क्लीनचिट देने का प्रयास खासा चर्चा का विषय। सरकार जरूर ध्यान दे ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो। 2/2
— Mayawati (@Mayawati) July 10, 2024
उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि यूपी के जिला हाथरस में सत्संग भगदड़ कांड में हुई 121 निर्दोष महिलाओं व बच्चों की दर्दनाक मौत सरकारी लापरवाही का जीता-जागता प्रमाण है किन्तु एसआईटी (SIT) द्वारा सरकार को पेश रिपोर्ट घटना की गंभीरता के हिसाब से नहीं होकर राजनीति से प्रेरित ज्यादा लगती है। यह अति-दुःखद है।
पढ़ें :- नौतनवा में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, जगह-जगह हुआ स्वागत
उन्होंने कहा कि इस अति-जानलेवा घटना के मुख्य आयोजक भोले बाबा (Main Organiser Bhole Baba) की भूमिका के सम्बंध में एसआईटी (SIT) की खामोशी भी लोगों में चिन्ताओं का कारण है। साथ ही, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के बजाय उसे क्लीनचिट देने का प्रयास खासा चर्चा का विषय है। उन्होंने कहा कि सरकार जरूर ध्यान दे ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो। मामले की जांच के लिए बनाई गई एसआईटी (SIT) ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। इसके आधार पर एसडीएम, सीओ, एसओ व तहसीलदार समेत छह अफसरों को निलंबित कर दिया गया है।
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हादसे में 18 की मौत पर मायावती ने जताया दुख
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस और टैंकर की जोरदार भिड़न्त में दो महिलाओं व एक बच्चे सहित 18 लोगों की मौत तथा लगभग 20 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की घटना अति-दुःखद। मेरी गहरी संवेदना। ऐसी दुर्घटनाओं में लोगों की मौतों को रोकने के उपाय जरूर किए जाएं।
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस और टैंकर की जोरदार भिड़न्त में दो महिलाओं व एक बच्चे सहित 18 लोगों की मौत तथा लगभग 20 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की घटना अति-दुःखद। मेरी गहरी संवेदना। ऐसी दुर्घटनाओं में लोगों की मौतों को रोकने के उपाय जरूर किए जाएं।
— Mayawati (@Mayawati) July 10, 2024
पढ़ें :- सपा के मुंह से महिला सुरक्षा-सम्मान की बात महज़ छलावा...केशव मौर्य ने साधा निशाना