Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बारिश से बिगड़े हालात: पीलीभीत में बाढ़ से हाहाकार, ट्रांस शारदा क्षेत्र के गांवों में पहुंचा पानी

बारिश से बिगड़े हालात: पीलीभीत में बाढ़ से हाहाकार, ट्रांस शारदा क्षेत्र के गांवों में पहुंचा पानी

By शिव मौर्या 
Updated Date

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण अब प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। पहाड़ों पर भी बरसात लगातार हो रही है जिसके कारण शारदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण पीलीभीत के कई क्षेत्र अब बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। बाढ़ का पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया है, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। भारी बारिश के बीच शारदा नदी में तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी पास किया गया, जो खतरे के निशान से अधिक है और इसके कारण बाढ़ भी आ गई है।

पढ़ें :- पीलीभीत में खेत में मवेशियों के लिए चारा लेने गए मजदूर पर बाघ ने किया हमला

रविवार रात से ही कलीनगर के 10 से अधिक गांव बाढ़ से चपेट में आ गए हैं। घरों में पानी घुस गया है। लोग गांव छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर हो गए हैं। विद्युत व्यवस्था ठप होने से मोबाइल आदि भी बंद हो गए हैं। कलीनगर क्षेत्र में जाने वाले बाइफरकेशन मार्ग पर कई जगह पेड़ गिर गए हैं। जिससे प्रशासनिक और पुलिस के अफसरों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फिलहाल नहीं पहुंच पा रहे हैं।

ट्रांस शारदा क्षेत्र के दर्जनभर गांव बाढ़ की चपेट में
वहीं, पीलीभीत जिले के ट्रांस शारदा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बाढ़ के पानी घरों में घुसने के कारण लोग यहां पर सुरक्षित स्थान पर जा रहे हैं। इसके साथ ही कई गांवों का संपर्क मार्ग भी टूट गया है। इसको देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गई है।

ट्रांस शारदा क्षेत्र के ये गांव बाढ़ की चपेट में
बता दें कि, ट्रांस शारदा क्षेत्र के करीब दर्जनभर से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इसमें चंदनगर, अशोकनगर, रामनगर, लक्ष्मणनगर, विजयनगर समेत अन्य गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।

 

पढ़ें :- लखीमपुर खीरी और पीलीभीत के ट्रांस शारदा क्षेत्र में बाढ़ से तबाही, अखिलेश यादव बोले-सरकार जनता को कोई राहत नहीं दे रही

 

 

Advertisement