skoda slavia facelift : स्कोडा ऑटो इंडिया ने हाल ही में भारतीय बाजार के लिए कुशक फेसलिफ्ट का अनावरण किया है। 2021 में लॉन्च होने के बाद से SUV में यह पहला बड़ा अपडेट है, जिसमें नए Exterior styling, केबिन में बदलाव और अतिरिक्त फीचर्स के साथ-साथ अन्य अपडेट भी शामिल हैं। वहीं कीमतों की बात करें तो अपडेटेड कुशक की कीमतों की घोषणा फरवरी 2026 में होने की उम्मीद है।
पढ़ें :- Honda 0 Alpha Electric SUV : होंडा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी के इंटीरियर की दिखी झलक, बड़ी तैयारी शुरू हुई
टेस्टिंग
लॉन्च से पहले ही इस सेडान को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग करते हुए देखा गया है। चूंकि सेडान पूरी तरह से ढकी हुई थी, इसलिए इसके फाइनल डिजाइन की जानकारी अभी गुप्त रखी गई है।
शार्प हेडलाइट्स
सामने से देखने पर, इसमें शार्प हेडलाइट्स के साथ एक नया डिज़ाइन किया गया फ्रंट फेसिया, कुशाक फेसलिफ्ट के समान कनेक्टेड लाइट स्ट्रिप वाली संशोधित ग्रिल और एक नया बम्पर डिज़ाइन देखने को मिल सकता है। साइड्स में, सेडान को नए डिज़ाइन के 16-इंच अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं। पीछे की तरफ, बूट लिड का नया डिज़ाइन, स्लिम टेल-लैंप्स और अन्य सूक्ष्म स्टाइलिंग सुधार शामिल होने की संभावना है।
इंटीरियर
इंटीरियर में बदलाव बहुत कम होने की उम्मीद है, जो मुख्य रूप से अपडेटेड अपहोल्स्ट्री तक ही सीमित रहेगा। फीचर्स की बात करें तो, इसमें पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नया डिज़ाइन किया गया स्टीयरिंग व्हील, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और कई अन्य अपग्रेड मिलने की संभावना है।