Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Sleep Tips : अगर आपको चाहिए अच्छी नींद तो जीवन शैली में लाएं बदलाव, दिनभर रहेगी फुर्ती

Sleep Tips : अगर आपको चाहिए अच्छी नींद तो जीवन शैली में लाएं बदलाव, दिनभर रहेगी फुर्ती

By अनूप कुमार 
Updated Date

 Sleep tips : चैन की नींद आने से सुबह जागने के बाद गुड़ फील होता है। पूरे दिनभर चुस्ती फुर्ती बनी रहती है। आलस्य पास नहीं फटकता है। आजकल की व्यस्त जीवन शैली में नींद का न आना या ठीक से नींद न आना एक समस्या बन गई है। अक्सर लोगों का यह कहते सुना जा सकता है कि रात को ठीक से नींद नहीं आई। रातभर ठीक से सोने के बाद शरीर फिर चार्ज हो जाती है। दरअसल बहुत से लोगों को समझ में नहीं आता कि आता कि आखिर नींद न आने के पीछे कारण क्या है। रात में ठीक से नींद न आने के बहुत से कारण हो सकते है। नींद न पूरी होने के कारण कई तरह की बीमारियां घेर लेती है। यदि समय रहते इस समस्या का निदान नहीं किया जाता तो आगे चल कर इसके परिणाम गंभीर हो जाते  आइये जानते है पूरी नींद लेने के लिए क्या करना चाहिए।

पढ़ें :- Health care: इन छह चीजों को डेली खाने से आप रहेंगे हेल्दी, नहीं पड़ेगी डॉक्टर की जरुरत

तलवों की मालिश करके सोएं
रात में सोने से पहले पैरों के तलवे की अच्छी तरह से मालिश कर लें। किसी भी तेल से पैरों के नीचे मालिश करें। फिर देखिए आपको अच्छी नींद आएगी। ऐसा कहा जाता है कि पैरों के नीचे मालिश करने से सभी नसें खुल जाती हैं और ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है।

सोने का वक्त तय करें
भले ही आपकी जीवन शैली अधिक व्यस्त हो लेकिन सोने का सही समय निर्धारित करना बहुत जरूरी है। सोने – जागने का समय तय होना चाहिए। हो सकता है शुरुआत में आपको इस रूटीन को फॉलो करने में दिक्कत का सामना करना पड़े लेकिन आदत लगने के बाद कोई परेशानी नहीं होगी।

योगा करना है भी बहुत फायदेमंद होगा
प्रतिदिन सुबह किसी विशेषज्ञ की देखरेख में योगा या व्यायाम और प्राणायाम आपकी नींद अच्छा करने में मदद करेगा। शरीर की जितनी स्ट्रेचिंग होगा नसें उतनी खुल जाएंगी और आपको नींद आएगी।

पढ़ें :- खाना पकाने के लिए नॉनस्टिक बर्तनों का इस्तेमाल सेहत के लिए फायदेमंद या नुकसानदायक
Advertisement