1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. World diabetes day 2024: यूरिन में स्मेल आने की पीछे डायबिटीज के मरीजों में हो सकता है ये कारण

World diabetes day 2024: यूरिन में स्मेल आने की पीछे डायबिटीज के मरीजों में हो सकता है ये कारण

डायबिटीज के मरीजों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरुरत होती है। खाने पीने से लेकर लाइफस्टाइल में किये गए जरा से बदलाव से शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। वहीं शुगर लेवल बढ़ने पर यह शरीर के कई अंगो पर बुरा असर डालने लगती है। इसलिए शुगर की नियमित जांच जरुरी होती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

World diabetes day 2024: डायबिटीज के मरीजों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरुरत होती है। खाने पीने से लेकर लाइफस्टाइल में किये गए जरा से बदलाव से शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। वहीं शुगर लेवल बढ़ने पर यह शरीर के कई अंगो पर बुरा असर डालने लगती है। इसलिए शुगर की नियमित जांच जरुरी होती है।

पढ़ें :- Bhopal AIIMS Study : भरपूर नींद है इम्यूनिटी बूस्टर, बल्कि कैंसर के खतरे को भी करती है कम

साथ ही अगर पेशाब से अजीब तरह की स्मेल आ रही है तो इसके पीछे और कई बीमारियों का संकेत हो सकता है। डायबिटीज में शरीर में शुगर लेवल बढ़ जाता है। जब शरीर में इंसुलिन की कमी होती है या इंसुलिन ठीक से काम नहीं करता, तो खून में ग्लूकोज का स्तर बढ़ जाता है।

इस अतिरिक्त शुगर को शरीर पेशाब के जरिए बाहर निकालने की कोशिश करता है। यही कारण है कि डायबिटीज के मरीजों के पेशाब से कभी-कभी अजीब बदबू आती है। इसके अलावा, डायबिटीज के मरीजों में यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई) का खतरा भी ज्यादा होता है, जो पेशाब से बदबू आने का एक और कारण होती है।

यूटीआई होने पर पेशाब से तेज बदबू आ सकती है।इसके साथ ही पेशाब करते समय जलन और बार-बार पेशाब आने की समस्या भी हो सकती है।यह एक गंभीर स्थिति होती है, जो तब होती है जब शरीर में बहुत ज्यादा कीटोन बन जाते हैं।

यह समस्या अनियंत्रित डायबिटीज के कारण होती है और इससे भी पेशाब से बदबू आ सकती है।अगर शरीर में पानी की कमी हो तो भी पेशाब का रंग गहरा हो सकता है और उससे बदबू भी आ सकती है। डायबिटीज के मरीजों को डिहाइड्रेशन का खतरा अधिक होता है।पेशाब से अजीब बदबू आने के पीछे लिवर या किडनी की समस्या भी एक कारण हो सकता है।

पढ़ें :- Fatty Liver Ginger Drink :  लिवर की फैटी चर्बी को पिघलाएगी अदरक की ये चमत्कारी ड्रिंक, समस्या छूमंतर हो जाएगी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...