अमेरिका में गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को हिरासत में लिया गया है। उसका नाम रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग में सामने आया था। बॉक्सर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था।
Rohit Shetty : अमेरिका में गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को हिरासत में लिया गया है। उसका नाम रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग में सामने आया था। बॉक्सर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था। उसके खिलाफ हत्या और जबरन वसूली समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की गतिविधियों की जांच में इस हिरासत को एक महत्वपूर्ण कदम के तौर पर देखा जा रहा है।
हैरी बॉक्सर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है। आरोप है कि वह अमेरिका में बैठकर गैंग की गतिविधियां चला रहा था। उस पर हत्या और रंगदारी समेत कई गंभीर मामले दर्ज है। अमेरिकी एजेंसी ICE ने उसे कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया है। हैरी बॉक्सर, जिसका कथित नाम हरि चंद जाट है, मुंबई में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद चर्चा में आया था। यह घटना 1 फरवरी, 2026 की सुबह जुहू इलाके में हुई थी। पुलिस जांच के मुताबिक, फिल्ममेकर के घर के बाहर पांच राउंड फायरिंग हुई थी।