Tokyo Narita Airport : जापान की राजधानी टोक्यो के पास स्थित Narita Airport के रनवे को उस समय बंद करना पड़ा जब गुरुवार सुबह एक विमान के इंजन के पास काला धुआं दिखाई दिया। खबरों के अनुसार, इस घटना के बाद संबंधित रनवे को जांच के लिए बंद कर दिया गया। खबरों के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 10:40 बजे फायर विभाग को सूचना मिली कि एयरपोर्ट पर एक विमान के इंजन से काले धुएं जैसा कुछ निकलता दिखाई दे रहा है। नारिता एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि इस घटना के बाद रनवे ‘ए’ को बंद कर दिया गया है और उसकी जांच की जा रही है।
पढ़ें :- Flydubai Pilot Attack: ‘कैप्टन सोना मत… हमें आपकी जरूरत है’, करीब 45 मिनट तक कैप्टन को बचाने में जुटे रहे इजरायली डेंटिस्ट, बताया आंखों देखा हाल
रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से बताया गया कि यह विमान Malaysia Airlines का यात्री विमान था, जो उड़ान भरने के लिए रनवे पर आगे बढ़ रहा था। इसी दौरान उसके इंजन में कुछ समस्या आ गई, जिसके कारण उड़ान रद्द करनी पड़ी। विमान में कुल 160 लोग सवार थे, जिनमें यात्री और क्रू सदस्य शामिल थे। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।