Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. …तो रिश्ता पक्का? ‘खुशहाल रहे राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा  की जोड़ी’,  AAP सांसद ने ट्विटर पर दी बधाई

…तो रिश्ता पक्का? ‘खुशहाल रहे राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा  की जोड़ी’,  AAP सांसद ने ट्विटर पर दी बधाई

By संतोष सिंह 
Updated Date

New Delhi: Prime Minister Narendra Modi being felicitated by BJP National President J.P. Nadda during the BJP Parliamentary Party meeting, in New Delhi, Tuesday, March 28, 2023. (PTI Photo/Vijay Verma)(PTI03_28_2023_000029A)

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। परिणीति का नाम आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) संग जोड़ा जा रहा है। खबरें हैं कि दोनों एक दूसरे संग रिलेशनशिप में हैं। परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की डेटिंग की चर्चाओं के बीच अब AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने अपने ट्वीट से दोनों के रिश्ते को कंफर्म कर दिया है।

पढ़ें :- कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर साधा निशाना, कहा-आपकी नीतियों से गरीब झुलस गए हैं

AAP सांसद ने परिणीति और राघव चड्ढा को दी  बधाई

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra)  ने राघव चड्ढा (Raghav Chadha) संग रिलेशनशिप की खबरों पर अभी तक चुप्पी साधी हुई है। फैंस उनके रिएक्शन का इंतजार कर रहे थे। लेकिन इसी बीच AAP सांसद संजीव अरोड़ा (AAP MP Sanjeev Arora) ने दोनों को बधाई देकर परिणीति और राघव चड्ढा (Raghav Chadha)  के रिश्ते में होने की खबरों को कंफर्म कर दिया है।

संजीव अरोड़ा ने अपने ट्वीट में परिणीति और राघव चड्ढा (Raghav Chadha)  की फोटो शेयर की है। दोनों की फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- मैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) को हार्दिक बधाई देता हूं। मैं आशा करता हूं कि दोनों का साथ प्यार, आनंद और कंपेनियनशिप से भरा रहे। मेरी शुभकामनाएं!

कैसे शुरू हुई राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा के रिश्ते की चर्चा?

दरअसल, परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) को राघव चड्ढा (Raghav Chadha)  के साथ हाल ही में मुंबई में स्पॉट किया गया था। दोनों साथ में लंच और डिनर डेट्स एन्जॉय करते दिखे थे।  तभी से दोनों के रिश्ते में होने की खबरें टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं।  हालांकि, परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra)  और राघव चड्ढा (Raghav Chadha)  ने इन खबरों पर अभी तक कुछ ऑफिशियली नहीं कहा है।

परिणीति के सवाल पर राघव चड्ढा ने दिया था ये जवाब

पढ़ें :- कांग्रेस के लिए अब पाकिस्तानी नेता दुआ कर रहे हैं...पीएम मोदी ने साधा निशाना

कुछ दिन पहले राघव चड्ढा (Raghav Chadha)  से जब परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि आप मुझसे राजनीति के सवाल करिए, परिणीति के बारे में सवाल ना करिए।

एक्टिंग में माहिर हैं परिणीति

राघव चड्ढा (Raghav Chadha)  और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra)  की बात करें तो दोनों ने ही ब्रिटेन में पढ़ाई की है। दोनों पढ़ाई में काफी होशियार रहे हैं। हालांकि, परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने फिल्मों में अपना करियर बनाया। वो बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेसेस में शुमार की जाती हैं। उन्होंने हमेशा अपनी एक्टिंग से फैंस को इंप्रेस किया है। एक्ट्रेस को आखिरी बार ‘ऊंचाई’ फिल्म में देखा गया था। अब वह ‘चमकीला’ और ‘कैप्सूल गिल’ में नजर आएंगी।

राघव चड्ढा का राजनीति में है बड़ा नाम

वहीं, राघव चड्ढा (Raghav Chadha)  राजनीति में एक्टिव हैं। वो आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से B.com की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में एडमिशन लेकर चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई की। बीते कुछ सालों से वो आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए हैं।

पढ़ें :- Loksabha Election 2024 : कैसरगंज सीट से बृजभूषण के बेटे करण भूषण​ सिंह हो सकते हैं प्रत्याशी, बीजेपी जल्द कर सकती है एलान
Advertisement