Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ में चाकू से गोदकर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पत्नी की निर्मम तरीके से की हत्या, वारदात के बाद खुद पर भी किया हमला

मेरठ में चाकू से गोदकर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पत्नी की निर्मम तरीके से की हत्या, वारदात के बाद खुद पर भी किया हमला

By शिव मौर्या 
Updated Date

मेरठ। मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के हर्रा कस्बे में शुक्रवार सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर निशा चौहान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी।​ प्रारंभिक जांच में सामने आया कि, निशा के पति ने चाकू से गोदकर हत्या की, जिसके बाद खुद पर भी चाकू से हमला कर किया। हमले में आरोपी पति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि, प्लॉट के बैनामे को लेकर चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद ये वारदात हुई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब निशा की हत्या के बाद तीन बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया।

पढ़ें :- पीपल बाबा की 'पीपल की छांव में' से पर्यावरण दिवस पर निकलेगा हरियाली का रास्ता

बताया जा रहा है कि, प्रदीप चौहान और उनकी पत्नी निशा चौहान ने गांव में कोठी के पास एक प्लॉट खरीदा था। बताया जा रहा है कि, बैनामा किसके नाम होगा इसको लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। निशा और प्रदीप दोनों अपने-अपने नाम प्लाट कराना चाहते थे, जिसको लेकर विवाद चल रहा था।

शुक्रवार सुबह भी इसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि, विवाद बढ़ने के बाद प्रदीप ने चाकू से पत्नी निशा के ऊपर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। पत्नी की मौके के बाद आरोपी प्रदीप ने खुद पर भी कई बार चाकू से हमला किया, जिसमें वो बुरी तरह से जख्मी हो गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

वहीं, निशा के शव को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास लगे चित्रांकन उपकरणों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। निशा चौहान अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गई हैं। परिवार का सबसे बड़ा बेटा 16 वर्ष का है। घटना की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और आक्रोश जताया। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें :- CMO और दवा माफियाओं के गठजोड़ से फिर रहा स्वास्थ्य मंत्री की मेहनत पर पानी, अम्बेडकर नगर के टेंडर में 'मेरठ' का जिक्र क्यों?
Advertisement