1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में सेवारत शिक्षकों व स्पेशल एजुकेटर्स को विशेष टीईटी में शामिल होने के लिए मिलेगा अवकाश, आदेश जारी

यूपी में सेवारत शिक्षकों व स्पेशल एजुकेटर्स को विशेष टीईटी में शामिल होने के लिए मिलेगा अवकाश, आदेश जारी

यूपी में आगामी 3 नवंबर को होने वाली विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (Special Teacher Eligibility Test) में शामिल होने के लिए सेवारत शिक्षकों व स्पेशल एजुकेटर्स (Special Educators) के लिए अवकाश की घोषणा की गई है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी में आगामी 3 नवंबर को होने वाली विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (Special Teacher Eligibility Test) में शामिल होने के लिए सेवारत शिक्षकों व स्पेशल एजुकेटर्स (Special Educators) के लिए अवकाश की घोषणा की गई है। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। शिक्षक संगठन लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे।

पढ़ें :- Cyclone Arnab : लखनऊ में दिन में छाया अंधेरा, वाराणसी-अयोध्या समेत इन जिलों में 3 दिनों तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

विशेष पात्रता परीक्षा (Special Eligibility Test) का आयोजन तीन नवंबर को दो पालियों में आगरा, गोरखपुर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज और वाराणसी के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 131 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा पूर्वान्ह 9.30 बजे से 12 बजे तक व दूसरी पाली की परीक्षा अपरान्ह 2.30 बजे से 5.00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...