Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Somwar Bholanath Puja : सोमवार को करें भेलेनाथ् की पूजा, इन मंत्रों से जल्द प्रसन्न होते है बाबा

Somwar Bholanath Puja : सोमवार को करें भेलेनाथ् की पूजा, इन मंत्रों से जल्द प्रसन्न होते है बाबा

By अनूप कुमार 
Updated Date

Somwar Bholanath Puja: सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। सोम यानी चंद्रमा का दिन। इसी के नाम से सप्ताह के शुरुआती दिन को सोमवार भी कहा जाता है। सोम को अमृत कहा जाता है क्योंकि वह कभी नष्ट नहीं होता अर्थात सोम ऊर्जा है।  भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ का दर्शन कर विधि विधान उनकी पूजा करनी चाहिए।पौराणिक मान्यताओं के अनुसार,इस दिन   शिव चालीसा या शिवाष्टक का पाठ कर भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न किया जाता है।

पढ़ें :- Ravi Pradosh vrat 2024 shubh muhurat : रवि प्रदोष व्रत में करें श्री महेश्वराय नम: का जप , जानें तिथि और पूजन विधि

सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा का विशेष विधान है। सुबह बेलपत्र (बिल्व) पर सफेद चंदन की बिंदी लगाकर मनोरथ बोलकर शिवलिंग पर अर्पित करें। सोमवार के दिन सुबह किसी शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं। यह दूध किसी तांबे के बर्तन में लाकर अपने व्यवसाय स्थल में पूर्ण श्रद्धा के साथ छिड़क दें और ‘ॐ नम: शिवाय:’ का जप करते रहें। आपके व्यवसाय में वृद्धि होगी।

महामृत्युंजय मंत्र

ऊँ हौं जूं स: ऊँ भूर्भुव: स्व: ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्.
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ऊँ भुव: भू: स्व: ऊँ स: जूं हौं ऊँ.

शिव मंत्र- ऊँ नम: शिवाय.

पढ़ें :- Ganga Saptami 2024 : गंगा सप्तमी पर दीपदान का विधान है, गंगा में डुबकी और दान से होती है मनोकामना पूर्ण
Advertisement