Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित हुई सौम्या मिश्रा

उत्तर प्रदेश साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित हुई सौम्या मिश्रा

By संतोष सिंह 
Updated Date

बरेली। राष्ट्रीय संस्था अखिल भारतीय साहित्य परिषद, बृज प्रान्त और लखनऊ की लेखिका , सम्पादिका सौम्या मिश्रा को 7 अगस्त को उनकी निरंतर साहित्य साधना एवं साहित्यिक अवदानों हेतु संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर संस्था के प्रांतीय पदाधिकारी अध्यक्ष सुरेश बाबू मिश्र , उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की सम्पादक डॉ. अमिता दुबे, आकाश वाणी लखनऊ की निदेशक डॉ. मीनू खरे, युगधारा फाउंडेशन के संरक्षक डॉ राम कृष्ण सहस्रबुद्धे, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय साहित्य परिषद डॉ. अनिल शर्मा एवं संदीप द्विवेदी , मशहूर ग़ज़लकारा रेणु हुसैन व रोहित राकेश आदि उपस्थित रहे।

पढ़ें :- यूपी में शराब की 880 दुकानों के लिए होगी ई-लॉटरी, करें ऑनलाइन आवेदन

सौम्या मिश्रा वर्तमान में युगधारा फाउंडेशन लखनऊ उत्तर प्रदेश की महासचिव हैं। इसके साथ ही साहित्य साधना के साथ – साथ समाज सेवारत रहते हुए आयुर्वेद के प्रचार – प्रसार में संलग्न रहती हैं। युगधारा फाउंडेशन के पदाधिकारी गण अध्यक्ष गीता अवस्थी, उपाध्यक्ष आकाश अवस्थी, संरक्षक रामकृष्ण सहस्रबुद्धे, महासचिव महिला प्रकोष्ठ कुमुद श्रीवास्तव , वंदना श्रीवास्तव आदि सदस्यों ने अनन्य शुभकामनाएं प्रेषित की।

Advertisement