Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Rajpal Yadav Passes Away: नहीं रहे राजपाल सिंह यादव, सपा में दौड़ी शोक की लहर; सैफई में होगा अंतिम संस्कार

Rajpal Yadav Passes Away: नहीं रहे राजपाल सिंह यादव, सपा में दौड़ी शोक की लहर; सैफई में होगा अंतिम संस्कार

By Abhimanyu 
Updated Date

Akhilesh Yadav’s uncle Rajpal Yadav passed away: यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का गुरुवार सुबह निधन हो गया। राजपाल सिंह यादव लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में तड़के 4 बजे अंतिम सांस ली। राजपाल के निधन की खबर से मुलायम परिवार और सपा के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी है।

पढ़ें :- संजू सैमसन हैं धैर्य और साहस की असली पहचान, टीम से बाहर हुए, लेकिन जब वापसी की तो मचाया तहलका

मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई राजपाल सिंह यादव का राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में योगदान रहा है। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सैफई में किया जाएगा। जिसके लिए राजपाल यादव के पार्थिव शरीर को परिवार के लोग सैफई के लिए रवाना हो चुके हैं। दोपहर 1 बजे तक पार्थिव शरीर के सैफई पहुंचने की संभावना है। बताया जा रहा है कि अंतिम दर्शन के लिए राजपाल यादव के पार्थिव शरीर को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवास पर बने गेस्ट हाउस में रखा जाएगा। शाम 5 बजे सैफई में साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट करके राजपाल सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पार्टी ने लिखा, “अत्यंत दुखद! श्रद्धेय नेताजी के अनुज श्री राजपाल यादव जी का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में लंबे इलाज के बाद आज प्रात: निधन हो गया है। अंतिम संस्कार आज दोपहर के बाद सैफ़ई में किया जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें, भावपूर्ण श्रद्धांजलि!”

पढ़ें :- Israel-Iran War: खामेनेई की मौत के बाद ईरान का बड़ा संदेश, मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, बड़े प्रहार के संकेत
Advertisement