लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पार्टी के बुधवार को पार्टी के शीर्ष नेताओं को लखनऊ बुलाया है। इस दौरान श्री यादव वरिष्ठ नेताओं संग लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा और प्रचार की रूपरेखा तय करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सपा मेरठ लोकसभा सीट (Meerut Lok Sabha Seat) पर प्रत्याशी भी बदल सकती है। इस सीट पर दूसरे चरण में चुनाव होना है।
पढ़ें :- UP Rain Alert : लखनऊ समेत 50 से अधिक जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी
सपा ने मेरठ से भानु प्रताप सिंह को टिकट दिया है। पहले चरण में यूपी में आठ सीटों पर लोकसभा चुनाव होना है। इनमें सहारनपुर, कैराना, मुरादाबाद, रामपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना और पीलीभीत शामिल है।