लखनऊ। समाजवादी पार्टी के सांसद नीरज मौर्य ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रध्दा सुमन अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बाबा साहेब की विचारधारा को घर-घर पहुंचाने का आवाहन किया।
पढ़ें :- Video- रशिया टीवी पत्रकार पर रिपोर्टिंग के दौरान हमले से भड़का रूस, इजरायल को लगाई लताड़, कहा- दोबारा न हो ऐसी घटना
नीरज मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, पार्टी कार्यालय जिला बरेली में सामाजिक न्याय के पुरोधा, संविधान रचयिता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रध्दा सुमन अर्पित कर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा आज से शुरू किये गए “सामाजिक न्याय के संकल्प” के बारे में सभी कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए घर घर बाबा साहेब की विचारधारा को पहुंचाने का आवाहन किया।
आज समाजवादी पार्टी कार्यालय जिला बरेली में सामाजिक न्याय के पुरोधा,संविधान रचयिता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रध्दा सुमन अर्पित कर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा आज से शुरू किये गए "सामाजिक न्याय के संकल्प" के बारे में सभी… pic.twitter.com/xho6WmMExd
— Neeraj Maurya MP (@NeerajMauryaMP) April 14, 2025
पढ़ें :- महिलाओं को 1500, युवाओं को भत्ता-ममता का मास्टरस्ट्रोक, चुनाव से पहले घोषणा पत्र में वादों की बरसात
इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा था कि, आधुनिक भारत के निर्माता, सामाजिक समानता के प्रणेता, आजाद भारत के प्रथम कानून मंत्री, व इस देश मे महिलाओं,शोषित, पीड़ित,मजलूमों को शिक्षा,समानता, सम्मान से जीने का अधिकार दिलाने बाले संविधान के रचयिता भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जिकी जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन…
बता दें कि, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि, सामाजिक न्याय के राज’ की स्थापना का असली मतलब है संविधान की बराबरी की भावना और समता-समानता के सिद्धांतों की सही में स्थापना।