Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पूर्व सांसद सलीम इकबाल शेरवानी का इस्तीफा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया नामंजूर, की ये अपील

पूर्व सांसद सलीम इकबाल शेरवानी का इस्तीफा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया नामंजूर, की ये अपील

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (SP President Akhilesh Yadav) ने पूर्व सांसद सलीम इकबाल शेरवानी (Former MP Salim Iqbal Sherwani) का इस्तीफा नामंजूर कर दिया है। उन्होंने जारी किए गए पत्र में कहा कि हमारी पार्टी को आप जैसे सफल और श्रेष्ठ व्यक्ति की आवश्यकता है इसलिए अपना इस्तीफा वापस लें और पार्टी के लिए काम करते रहें।

पढ़ें :- यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलिकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, अचानक निकलने लगा धुंआ


बता दें कि पूर्व सांसद सलीम इकबाल शेरवानी (Former MP Salim Iqbal Sherwani)  ने फरवरी में राज्यसभा के लिए हुए टिकट वितरण पर असंतोष जताते हुए सपा महासचिव (SP General Secretary) के पद से इस्तीफा दे दिया था। सपा अध्यक्ष ने उनसे इस्तीफा वापस लेने की अपील की है।

Advertisement