Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा ने शुरू किया सदस्यता अभियान, अखिलेश बोले-लोकतंत्र बचाने के लिए लेंगे जनता से सहयोग

सपा ने शुरू किया सदस्यता अभियान, अखिलेश बोले-लोकतंत्र बचाने के लिए लेंगे जनता से सहयोग

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी  (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कार्यकारिणी भंग करने के बाद मंगलवार से सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। इस मौके पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए जनता से सहयोग लेंगे और जनता के बीच जाएंगे। भाजपा से लोग परेशान हो गए हैं और वो लोग हमारे साथ आ रहे हैं।

पढ़ें :- रामलला के दर्शन के बाद पीएम मोदी ने शुरू किया रोड शो, कहा-आशीर्वाद देने आई जनता-जनार्दन का अभिनंदन

शहरों के साथ ही गांवों में भी हम जाएंगे और सदस्यता अभियान को चलायेंगे। अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने कहा कि सदस्यता अभियान के बाद कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में हुए तबालदों पर लेकर चल रही खींचतान पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार (BJP government) की उपलब्धियों की पोल खुल गई है।

जब उनके डिप्टी सीएम को पता चला कि बिना उनसे पूछे तबादला हो गया। उन्होंने छापेमारे लेकिन कार्रवाई नहीं कर पाए। इससे साफ है कि सरकार में कुछ ताकतें है जो पीछे से सरकार चला रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने हाल में आए दारोग भर्ती के परिणाम पर भी सवाल उठाया है।

उन्होंने कहा कि, जो जेल में थे वो भी भर्ती हो गए। क्या यह उपलब्धि नहीं है? लखनऊ में जो भी उद्घाटन हो रहे हैं वह सपा के कार्यकाल का है जिस माल का उद्घाटन होने जा रहा है वह सपा सरकार में बनवाया गया था।

 

पढ़ें :- Maharajganj:बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मंत्री,सांसद,विधायक ने भरी कार्यकर्ताओ में ऊर्जा 
Advertisement