Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा की पुनर्मतदान की मांग साबित करती है कि उत्तर प्रदेश में खिल चुका है कमल : केशव मौर्य

सपा की पुनर्मतदान की मांग साबित करती है कि उत्तर प्रदेश में खिल चुका है कमल : केशव मौर्य

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे शनिवार को आएंगे। चुनाव के नतीजे से पहले भाजपा और समाजवादी पार्टी के नेताओं की तरफ से अपने अपने दावे किए जा रहे हैं। इसके साथ ही सपा ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुनर्मतदान की मांग की। इसको लेकर केशव मौर्य ने अब सपा पर निशाना साधा है।

पढ़ें :- बाबरी मस्जिद की नींव रखने वाले हुमायूं कबीर ने 15 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, ममता बनर्जी के खिलाफ इनको दिया टिकट

केशव मौर्य ने कहा, सपा की पुनर्मतदान की मांग साबित करती है कि उत्तर प्रदेश में कमल खिल चुका है। आरोप लगाने से पहले सपा अपने काले कारनामों को याद कर ले। अखिलेश यादव जी, 2012 में मुख्यमंत्री रहते हुए आपने कन्नौज उपचुनाव में श्रीमती डिंपल यादव को निर्विरोध सांसद कैसे बनवाया?

पढ़ें :- न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: एयर कनाडा फ्लाइट दमकल गाड़ी से टकराई, 100 यात्रियों वाले विमान का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त

उन्होंने आगे कहा, 2014 में सपा के गुंडों से उप चुनाव में बूथ कैप्चरिंग कैसे करवाई थी, यह भी जनता नहीं भूली। आज, 2024 के उपचुनाव में जनता ने गुंडाराज और अपराध को नकारकर सुशासन का साथ दिया है। भाजपा का कार्यकर्ता अनुशासित और समर्पित है। उनकी मेहनत और जनता के आशीर्वाद से सच्चाई, ईमानदारी और लोकतंत्र की जीत सुनिश्चित है।

Advertisement