Srilankan Navy Arrests Indian Fisherman : श्रीलंकाई नौसेना (Sri Lankan Navy) ने 23 भारतीय मछुआरों (Indian Fishermen) को गिरफ्तार किया है। इन पर समुद्री सीमा (Maritime limit) पार करने का आरोप है। तमिलनाडु के मछुआरों (Fishermen of Tamil Nadu) को गिरफ्तार करने के दौरान श्रीलंकन नेवी (Sri Lankan Navy) ने उनकी दो नौकाओं को भी जब्त कर लिया है।
पढ़ें :- Anthropic AI : एंथ्रोपिक एआई के नेतृत्व वाली तकनीकी कंपनियों में आई गिरावट , मार्केट में हाहाकार
खबरों के अनुसार , शनिवार को मत्स्य विभाग के अधिकारियों से आवश्यक परमिट लेने के बाद 540 नौकाओं में 3000 मछुआरे मछली पकड़ने के लिए रवाना हुए थे। रामेश्वरम पहुंचने से पहले नेदुनथीवु के पास श्रीलंकाई नौसैनिकों ने उन्हें घेर लिया। श्रीलंकाई नौसैनिकों ने इस दौरान 23 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। मछुआरों को श्रीलंकाई मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और जाफना जेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।