Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Suchi Chaudhary jeevan parichay : सुचि चौधरी हैं 17वीं विधानसभा की सबसे युवा महिला विधायक, जीत का बनाया रिकॉर्ड

Suchi Chaudhary jeevan parichay : सुचि चौधरी हैं 17वीं विधानसभा की सबसे युवा महिला विधायक, जीत का बनाया रिकॉर्ड

By संतोष सिंह 
Updated Date

Suchi Chaudhary jeevan parichay

Suchi Chaudhary jeevan parichay : यूपी की बिजनौर जिले सदर विधानसभा सीट से  बीजेपी के टिकट पर सुची चौधरी सबसे युवा महिला विधायक (Suchi youngest female MLA) चुनकर 17वीं विधानसभा में पहुंची हैं। सुची चौधरी ने सपा प्रत्याशी रूचि वीरा को  रिकॉर्ड 27,281 वोटों के अंतर से हराकर विजयी हुई हैं। बिजनौर विधानसभा (Bijnor Assembly) के इतिहास में  आजादी से लेकर अब तक सुची चौधरी ने सर्वाधिक वोट प्राप्त कर जीत का परचम लहराया हैं।

पढ़ें :- कांग्रेस और बीआरएस वोट बैंक की राजनीति में लिप्त हैं और गले तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं: अमित शाह

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

राजनीतिक परिवार से सम्बंध रखने वाली सुची चौधरी ने वर्ष 2011 में एमजेपी रूहेलखंड यूनिवर्सिटी (MJP Rohilkhand University) से फूड एंड न्यूट्रीशन में एमएससी (MSc in Food and Nutrition) की डिग्री ली है। इनके पति एश्वर्य मौसम चौधरी भी भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के सदस्य रह चुके हैं। वह पेशे से वकील भी हैं।

ये है पूरा सफरनामा

नाम- सुचि चौधरी
निर्वाचन क्षेत्र – 22, सदर विधानसभा ,बिजनौर

पढ़ें :- Viral Video: लखनऊ में युवती को बंदूक हवा में लहराते हुए रील बनाना पड़ा महंगा, एक्शन में आयी UP पुलिस

दल – भारतीय जनता पार्टी
पिता का नाम- शीशपाल सिंह
जन्‍म तिथि – 22 मार्च, 1989
जन्‍म स्थान- बिजनौर
धर्म- हिन्दू
जाति- पिछड़ी जाति (जाट)
शिक्षा- स्नातकोत्तर
विवाह तिथि- 20 जनवरी, 2010
पति का नाम- एश्वर्य मौसम चौधरी
सन्तान- एक पुत्र, एक पुत्री
व्‍यवसाय- अन्य
मुख्यावास : 308, बी0-14 नई बस्ती, निकट- स्टेट बैंक कालोनी, जनपद- बिजनौर,

पति का टिकट कटा तो पत्नी ने खिलाया कमल

सुची चौधरी के पति को भारतीय जनता पार्टी ने बिजनौर की सदर सीट से टिकट दिया, लेकिन उत्तर प्रदेश के मशहूर पेंदा कांड में उनका नाम आने के चलते उन्हें जेल हो गयी। इसी वजह से उनका नाम काफी सुर्ख़ियों में भी रहा। इसी के चलते सुची चौधरी ने भाजपा के टिकट से बिजनौर विधानसभा चुनाव में भागीदारी लेकर सफलता प्राप्त की है।

Advertisement