Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sugar Ke Totka : चीनी से जुड़े ये पांच उपाय समस्याओं के निदान में इस्तेमाल किया जाता है, आज ही करें

Sugar Ke Totka : चीनी से जुड़े ये पांच उपाय समस्याओं के निदान में इस्तेमाल किया जाता है, आज ही करें

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sugar Ke Totka : चीनी से व्यंजनों में स्वाद तो लाता ही है इसके साथ ज्योतिष में भी इसके उपाय किये जाते है। चीनी का टोटका बहुत चमत्कारी होता है। इन टोटकों को विभिन्न समस्याओं के निदान में प्रयोग किया जाता है। इसके साथ ही चीनी का ग्रहों से भी गहरा कनेक्शन बताया गया है। कहते हैं कि चीनी के प्रयोग से कुंडली में आए ग्रहदोष को भी दूर किया जा सकता है। आइये जानते हैं चीनी से जुड़े पांच उपायों के बारें में।

पढ़ें :- Astro Tips : गाय को खिलाएं आटे में गुड़ मिलाकर , धन की समस्या दूर हो जाती है

1. कुंडली में सूर्य ग्रह की दशा मजबूत करने के लिए भी चीनी से जुड़ा एक टोटका इस्तेमाल में लाया जाता है। तांबे के एक पात्र में चीनी और पानी का घोल मिलाकर इस शरबत को पीना चाहिए। इससे कुंडली में सूर्य की दशा कमजोर नहीं होने की मान्यता है।

2. किसी नए कार्य पर जाने से पहले रात में एक तांबे के बर्तन में पानी और चीनी मिलाकर रख देना चाहिए। इस शरबत को घर से निकलने से पहले पी लें।

3. कुंडली में राहु ग्रह की दशा मजबूत करने के लिए भी चीनी से जुड़े टोटके का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए एक लाल रंग के कपडे़ में चीनी बांध देनी चाहिए। इसके बाद इसे रात में सोते समय अपने तकिए के नीचे रख दें। ऐसा आप लगातार कई दिनों तक करें।

4. शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए पिसी हुई चीनी और नारियल के बूरे को एक साथ मिला देना चाहिए। इसके बाद इसे चीटियों को खिलाएं। मान्यता है कि इससे शनि देव की कृपा बरसती है।

पढ़ें :- Surya Gochar 2024: इस दिन होगा सूर्य देव का गोचर, इन लोगों की किस्मत में आएगा बदलाव

5. चीनी से जुड़ा टोटका पितृदोष से मुक्ति पाने के लिए भी काम में लाया जाता है। इसके लिए आपको आटे में चीनी मिलाकर रोटी पकानी चाहिए। इसके बाद इस रोटी को कौओं को खिलाएं। इससे पितृदोष समाप्त होने की मान्यता है।

Advertisement