Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. जन्मदिन पर दोस्तों के साथ मस्ती करते दिख रहीं हैं सुहाना, बोल्ड अंदाज में आईं नजर

जन्मदिन पर दोस्तों के साथ मस्ती करते दिख रहीं हैं सुहाना, बोल्ड अंदाज में आईं नजर

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना 21 वर्ष की पूरी हो गयी हैं। इस बीच उनके जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फैंस उनकी तसवीर को खूब पसंद भी कर रहे हैं। किसी तस्वीर में सुहाना केक काटती हुई दिखीं तो किसी में गुब्बारों के साथ खेलती नजर आईं।

पढ़ें :- Good news: Harman Baweja दूसरी बार बने पापा, साशा रामचंदानी ने दिया क्यूट सी बेटी को जन्म


अब सुहाना का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ मस्ती कर रही हैं। वीडियो में सुहाना के साथ उनकी तीन और दोस्त हैं। चारों बैकग्राउंड में चल रहे गाने के साथ लिप सिंक करती हैं। इस दौरान सुहाना ने बोल्ड ब्लैक कट आउट बॉडीकॉन ड्रेस पहनी है।

पढ़ें :- Mala Sinha पर टूटा दुखों का पहाड़, पति चिदंबर प्रसाद लोहानी का निधन

तीनों दोस्तों ने भी मैचिंग ब्लैक कलर की ही ड्रेस पहनी हुई है। वीडियो के आखिर में चारों एक साथ कैमरे के सामने आती हैं। बता दें कि, 22 मई को सुहाना ने अपना जन्मदिन मनाया। उनकी कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इस खास मौके पर सुहाना ने हरे रंग की बॉडीकॉन ड्रेस कैरी की।

 

Advertisement