Sun-Mars conjunction Shadashtak Yoga : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की युति से बनने वाले योग का प्रभाव सबसे खास होता है। इसका प्रभाव देश-दुनिया और प्रकृति पर दिखाई देता है। ग्रहों की युति से योग और राजयोग बनते हैं। ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, 7 फरवरी को सूर्य और मंगल की युति से षडाष्टक योग का निर्माण होने जा रहा है। आइए षडाष्टक योग किन राशियों के लिए लाभकारी है।
पढ़ें :- Chaitra Ram Navami 2026 Date : चैत्र राम नवमी पर करें व्रत, रामचरितमानस पाठ, माना जाता है विजय का प्रतीक
षडाष्टक योग
सूर्य-मंगल षडाष्टक योग तब बनता है, जब ये दोनों ग्रह एक-दूसरे से छठे और आठवें स्थान पर स्थित होते हैं, जिससे उनके बीच अधिकतम 150 डिग्री का अंतर होता है। ऐसे में इस योग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा।
मेष राशि
सूर्य-मंगल की युति मेष राशि वालों के लिए शुभ होने वाली है। इस युति योग के शुभ प्रभाव से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आकस्मिक रूप से धन लाभ की संभावना है।
सिंह राशि
व्यापार में भारी आर्थिक लाभ हो सकता है। कोई बड़ी आर्थिक योजना साकार होगी, जिससे जबरदस्त मुनाफा प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। आमदनी के स्रोत विकसित होंगे। मांगलिक कार्यों में सम्मिलित ले सकते हैं।
पढ़ें :- Kharmas 2026 : इस तारीख से जाएगा खरमास, एक महीने तक रुकेंगे शादी-विवाह और मांगलिक कार्य
धनु राशि
छात्रों के लिए समय बेहद अनुकूल रहेगा। इस दौरान कोई महत्वपूर्ण काम कर सकते हैं. अधिकांश मामलों में सफलता प्राप्त होगी। नौकरीपेशा जातकों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कारोबार में आर्थिक लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। पैतृक संपत्ति में इजाफा होगा।