1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. ‘श्रेयस अय्यर को रिलीज करके KKR ने बड़ी गलती की, अब उनके पास IPL जिताने वाला कप्तान नहीं…’ अनिल कुंबले का बड़ा बयान

‘श्रेयस अय्यर को रिलीज करके KKR ने बड़ी गलती की, अब उनके पास IPL जिताने वाला कप्तान नहीं…’ अनिल कुंबले का बड़ा बयान

IPL 2026 : आईपीएल के 19वें की शुरुआत में अब करीब दो हफ्तों का समय रहा गया है। जिसको लेकर सभी फ्रेंचाइजी टीमें तैयारियों में जुटी हुई हैं। इस बीच, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और कोच अनिल कुंबले ने श्रेयस अय्यर और फिल सॉल्ट को कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से रिलीज करने के फैसले को गलत बताया है। कुंबले ने चेतावनी दी कि जब तक तीन बार की IPL चैंपियन टीम अहम खिलाड़ियों को अपने पास बनाए रखने की अहमियत नहीं समझती, तब तक उन्हें खिताब का गंभीर दावेदार नहीं माना जा सकता।

By Abhimanyu 
Updated Date

IPL 2026 : आईपीएल के 19वें की शुरुआत में अब करीब दो हफ्तों का समय रहा गया है। जिसको लेकर सभी फ्रेंचाइजी टीमें तैयारियों में जुटी हुई हैं। इस बीच, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और कोच अनिल कुंबले ने श्रेयस अय्यर और फिल सॉल्ट को कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से रिलीज करने के फैसले को गलत बताया है। कुंबले ने चेतावनी दी कि जब तक तीन बार की IPL चैंपियन टीम अहम खिलाड़ियों को अपने पास बनाए रखने की अहमियत नहीं समझती, तब तक उन्हें खिताब का गंभीर दावेदार नहीं माना जा सकता।

पढ़ें :- IPL 2026: आरेंज कैप की रेस सबसे आगे कूपर कोनोली, बोले- अभी तो बस शुरुआत है !

दरअसल, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2024 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में आईपीएल का खिताब जीता था और फिल सॉल्ट उस समय टीम का हिस्सा थे। लेकिन, फ्रेंचाइजी ने अगले ही सीजन से पहले दोनों खिलाड़ियों को रिलीज करके फैंस को चौंका दिया था। अय्यर केकेआर छोड़कर पंजाब किंग्स में शामिल हो गए, जिसकी कप्तानी करते हुए उन्होंने पिछले सीज़न में करीब एक दशक बाद टीम को पहली बार आईपीएल 2025 फाइनल में पहुंचाया। वहीं, फिल सॉल्ट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में चले गए, जहां उन्होंने पिछले साल फ्रेंचाइज़ी को पहली बार खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई।

कुंबले ने JioHotstar से बातचीत में कहा, “दो साल पहले, कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल जीता था और अपनी तीसरी ट्रॉफी उठाई थी। उस जीत के दो अहम खिलाड़ी श्रेयस अय्यर और फिल सॉल्ट थे। दोनों ने टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन केकेआर ने उन दोनों को ही जाने दिया।” उन्होंने आगे कहा, “खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखने के मामले में उनमें कोई एकरूपता नहीं है। केकेआर ने श्रेयस अय्यर और फिल साल्ट को जाने देकर गलत फैसला किया, और इस वजह से उनके पास अब आईपीएल जीतने वाला कोई कप्तान नहीं है।”

कुंबले ने कहा कि भले ही केकेआर के पास कप्तान के तौर पर अजिंक्य रहाणे जैसा अनुभवी खिलाड़ी है, लेकिन उन्होंने अभी तक कप्तान के तौर पर आईपीएल नहीं जीता है। उन्होंने कहा, “हां, अजिंक्य रहाणे एक अनुभवी खिलाड़ी हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में मुंबई और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की है। लेकिन उन्होंने अभी तक कप्तान के तौर पर आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। ऐसा कप्तान होना जिसने ट्रॉफी जीती हो, आपको एक फायदा देता है। केकेआर ने वह फायदा गंवा दिया।”

भारत के दिग्गज खिलाड़ी ने आगे कहा, “उन्हें (केकेआर) यह सीखना होगा कि अपने मुख्य खिलाड़ियों को टीम में कैसे बनाए रखा जाए। वरना, वे संघर्ष करते रहेंगे और उन्हें ट्रॉफी जीतने का दावेदार नहीं माना जा सकता।” भारत के पूर्व कप्तान ने पिछले साल पंजाब किंग्स को IPL फ़ाइनल तक पहुँचाने के लिए अय्यर के लीडरशिप गुणों की जमकर तारीफ़ की। उन्होंने कहा, “श्रेयस अय्यर यकीनन एक ऐसे कप्तान हैं जिनकी काबिलियत को कम आंकाजाता है। एक फ़्रैंचाइज़ी के साथ ट्रॉफ़ी जीतना और फिर दूसरी फ़्रैंचाइज़ी में जाना आसान नहीं होता। वहाँ का मैनेजमेंट, माहौल और टीम सब अलग होते हैं। वहाँ का दबाव भी अलग होता है।”

पढ़ें :- IPL 2026: पंजाब किंग्स की शानदार जीत के बाद भी कप्तान अय्यर पर लटक रही 'सस्पेंशन' की तलवार

महान स्पिन गेंदबाज कुंबले ने कहा”…जिस नई फ़्रैंचाइज़ी में वह शामिल हुए थे, उसने पिछले 10 सालों में फ़ाइनल नहीं खेला था, और पंजाब किंग्स के साथ अपने पहले ही सीज़न में, वह उन्हें फ़ाइनल तक ले गए। मैं न सिर्फ़ उनकी कप्तानी से प्रभावित हुआ, बल्कि जिस तरह से उन्होंने टीम को आगे बढ़कर लीड किया, उससे भी प्रभावित हुआ।” “कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं जिन्हें हर बार खुद को साबित करना पड़ता है। श्रेयस भी ऐसे ही हैं। अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी, उन पर सवाल उठते रहते हैं। मुझे लगता है कि उनकी काबिलियत को कम आँका जाता है, लेकिन वह एक बेहतरीन लीडर हैं।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...