Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Ravivar Ke Upay : रविवार को दान  करें  ये चीजें, पूरे होंगे सभी रुके हुए काम

Ravivar Ke Upay : रविवार को दान  करें  ये चीजें, पूरे होंगे सभी रुके हुए काम

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ravivar Ke Upay : सनातन धर्म में रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित है। इस दिन सूर्य देव की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार,  सूर्य देव को आत्मा, सफलता, सेहत और आत्मविश्वास का कारक माना जाता है।
कुंडली में सूर्य के मजबूत होने से जीवन में सफलता प्राप्त होती है और जातक सेहतमंद रहते हैं। भगवान सूर्य देव की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। जब कुंडली में सूर्य कमजोर होता है तो जीवन में सफलता पाने में बाधाएं आती है। ऐसे में सूर्य को मजबूत करने के लिए आप कई तरह के उपाय (Raviwar Ke Upay) कर सकते हैं|

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 19 March: नवत्ररात्र के पहले दिन इन राशियों की बदलेगी किस्मत, बनेंगे बिगड़े हुए काम

रविवार के दिन दान
भगवान सूर्य को प्रसन्न करने के लिए रविवार के इस दिन किसी जरूरतमंद को गुड़, लाल कपड़ा, गेंहू, लाल चंदन और तांबे के बर्तन दान करें। इससे रुके हुए काम बनते हैं।

सूर्य को अर्घ्य दें
हर दिन सूर्य देव को प्रात:काल अर्घ्य दें।  तांबे के पात्र में जल भरकर सूर्य को अर्घ्य दें। पानी के लोटे में लाल पुष्प, लाल चंदन और शक्कर डालें।

 सूर्य देव के मंत्र
आप ॐ सूर्य देवाय नमो नमः मंत्र का जाप कर सकते हैं। ऐसा करने से कुंडली में सूर्य मजूबत होता है। जीवन में आ रही बाधाएं दूर होती हैं|

 

पढ़ें :- Chaitra Amavasya 2026 : चैत्र अमावस्या पर करें इस चीज के आसान उपाय, बदल सकती हैं किस्मत, पाएं  सफलता
Advertisement