Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी के समर्थकों ने नौतनवा में मनाया जन्मदिन

पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी के समर्थकों ने नौतनवा में मनाया जन्मदिन

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी का जन्मदिन गुरुवार को नगर में उनके समर्थकों ने धूमधाम से मनाया। नगर के विभिन्न हिस्सों में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अपने नेता के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। पूरे दिन समर्थकों में उत्साह साफ दिखा।

पढ़ें :- सोनवल में क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

इस बीच, नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी सरदार विक्की सिंह के आवास पर भी केक काटने का आयोजन हुआ। समर्थकों ने वहाँ पहुंचकर जन्मदिन का जश्न मनाया और मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम को विशेष बनाया। हालांकि, यह स्पष्ट किया गया कि पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी स्वयं किसी भी कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे। उनका जन्मदिन केवल कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों द्वारा मनाया गया।

समर्थकों ने कहा कि वे अपने नेता के प्रति सम्मान और स्नेह के रूप में हर वर्ष यह दिन विशेष तरीके से मनाते हैं और आगे भी यह परंपरा जारी रहेगी।

कार्यक्रम में समाजसेवी प्रेम मद्धेशिया, प्रहलाद प्रसाद, ज्वाला शुक्ला, ओमप्रकाश जायसवाल, गिरीश प्रधान, सरदार बलजीत सिंह, रंजीत सिंह, जरनैल सिंह, त्रिलोकपाल सिंह, सृजन सिंह, परम सिंह गब्बर, डॉ. नूर आलम, उमेश कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी के जन्मदिन पर शुभकामनाएँ देते हुए समाजसेवी प्रेम मद्देशिया ने कहा कि “अमन मणि त्रिपाठी केवल एक नाम नहीं, बल्कि नौतनवा की उम्मीद और विकास का प्रतीक हैं। जनता की आवाज़ को ताक़त देने वाला ऐसा जनसेवक बहुत कम मिलता है। उनके नेतृत्व में नौतनवा ने नई दिशा पाई है और आगे भी क्षेत्र की प्रगति अमन मणि के मार्गदर्शन में निरंतर जारी रहेगी।”

पढ़ें :- पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने सुनी क्षेत्रवासियों की समस्याएँ, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

उन्होंने आगे कहा कि “अमन मणि त्रिपाठी का जन्मदिन सिर्फ़ उत्सव नहीं, बल्कि नौतनवा के विकास संकल्पों को दोहराने का दिन है। हम सभी उनकी दीर्घायु, ऊर्जा और राजनीतिक मजबूती की कामना करते हैं।”

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

 

Advertisement