Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Surya Gochar 2024: इस दिन होगा सूर्य देव का गोचर, इन लोगों की किस्मत में आएगा बदलाव

Surya Gochar 2024: इस दिन होगा सूर्य देव का गोचर, इन लोगों की किस्मत में आएगा बदलाव

By अनूप कुमार 
Updated Date

Surya Gochar 2024: ग्रह मंडल के राजा और आत्मा के कारक देव सूर्य देव जल्द वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। सूर्य देव का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। सूर्य का ये राशि परिवर्तन 14 मई को होने वाला है। वृषभ राशि में सूर्य की स्थिति दृढ़ता लाती है। जानते हैं कि सूर्य के गोचर से किन राशि वालों की किस्मत पलटने वाली है।

पढ़ें :- Lucky Onyx Gemstone : गोमेद रत्न किन राशियों के लिए है शुभ , पहनने से पहले जरूर जानें ये सावधानियां

मेष राशि (Aries)
सूर्य देव के इस गोचर से मेष राशि के लोगों को लाभ पहुंचाने वाला है। जातक व्यापार में खूब मुनाफा उठाएंगे। आपके नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। कुछ लोगों का प्रमोशन भी हो सकता है। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। सूर्य का यह गोचर मेष राशि के छात्रों के लिए बहुत अनुकूल रहने वाला है।

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के लोगों के लिए सूर्य का गोचर सफलतादायक रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्राओं के योग बनेंगे। सेहत में लाभ मिलेगा। जातक के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। ये लोग इस अवधि में काम को लेकर ऊर्जावान रहेंगे। कुछ बड़े लक्ष्य निर्धारित करेंगे। कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के लोगों के लिए सूर्य का यह गोचर उन्न्त फल प्रदान करने वाला है। जातक को कार्यक्षेत्र में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। जीवन में आर्थिक रूप से संपन्नता आएगी। दोस्तों और परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। कुछ उच्च अधिकारियों के संपर्क में आएंगे।  आमदनी में कई गुना वृद्धि होने की संभावना है। आपको मेहनत का फल मिलेगा।

पढ़ें :- Maha Shivratri 2026 : महाशिवरात्रि पर बन रहा दुर्लभ संयोग,  जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
Advertisement