Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Surya Guru Ki Yuti 2023 : इस दिन होगी सूर्य गुरु की युति, इन राशि के जातकों का हर काम होगा सफल

Surya Guru Ki Yuti 2023 : इस दिन होगी सूर्य गुरु की युति, इन राशि के जातकों का हर काम होगा सफल

By अनूप कुमार 
Updated Date

Surya Guru Ki Yuti 2023 : ग्रह मंड़ल के सभी ग्रह जीव जगत पर प्रभाव ड़लते है। व्यक्ति के कुंडली पर इसका सर्वाधिक प्रभाव देखने को मिलता है। सभी 9 ग्रहों की चाल अलग अलग निर्धारित है। इसी प्रकार जब दो ग्रह अपनी अपनी चाल चलते हुए एक  एक ही राशि में विराजमान हो जाते है तो इस चमत्कारिक घटना को ग्रह युति कहा जाता है।

पढ़ें :- Amarnath Gufa Baba Barfani first picture : अमरनाथ गुफा से बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने , 29 जून से शुरू होगी दुर्गम यात्रा

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूरज को आत्मा और बृहस्पति को ईश्वर का कारक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब इन दोनों ग्रहों की युति होती है तो यह सभी राशियों को प्रभावित करती है। इनकी युति कुछ राशियों को कष्ट तो कुछ को सुख भी देती है। इस बार वर्ष 2023 में सूर्य और गुरु 12 साल बाद मेष राशि में युति बनाने जा रहे हैं। सूर्य 14 अप्रैल 2023 को और गुरु 22 अप्रैल 2023 को मेष राशि में गोचर करेंगे। इस प्रकार दोनों ग्रह 22 अप्रैल को युति बनाएंगे

इन राशियों को होगा लाभ

1.कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए सूर्य और गुरु की युति से लाभ प्राप्त होने की संभावना है। आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी । इनकी युति से कर्क राशि के जातकों को अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। आपको नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। व्यापारियों को लाभ होगा। आय के नए स्तोत्र बनेंगे।

2.सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य और गुरु की युति शुभ परिणाम लेकर आया है। जो लोग नौकरी के सपने देख रहे हैं, उन्हें खुशखबरी मिल सकती है। आप जिस भी काम को हाथ में लेंगे, आप लाभ होगा। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya Shubh Yoga 2024 : अक्षय तृतीया पर बन र​हे कई शुभ योग,स्नान-दान करने से अनंत फल की होती है प्राप्ति

3.मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए सूर्य और गुरु की युति बेहद लाभदायक साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीवन में आपको सुख-समृद्धि और सफलता मिलेगी। आपको अचानक धन लाभ होगा।आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। अपने बातचीत से आप दूसरों को प्रभावित करने में कामयाब होंगे।

Advertisement